Move to Jagran APP

Motivational Story: आज ही करता है कल का निर्माण, बस मन लगाकर कर्म करने की है जरूरत

Motivational Story जागरण अध्यात्म की आज की यह कहानी एक मूर्ख ज्योतिषी की है। काफी समय पहले की बात है। एक गांव में एक ज्योतिषी रहता था। उसका पूरा विश्वास था कि वह भविष्य तारों को देखकर पढ़ सकता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 01:00 PM (IST)
Motivational Story: आज ही करता है कल का निर्माण, बस मन लगाकर कर्म करने की है जरूरत
Motivational Story: आज ही करता है कल का निर्माण, बस मन लगाकर कर्म करने की है जरूरत

Motivational Story: जागरण अध्यात्म की आज की यह कहानी एक मूर्ख ज्योतिषी की है जो अपने कल पर बहुत विश्वास करता था। उसे लगता था कि वो भविष्य तारों को देखकर पढ़ सकता है। आइए पढ़ते हैं यह कहानी।काफी समय पहले की बात है। एक गांव में एक ज्योतिषी रहता था। उसका पूरा विश्वास था कि वह भविष्य तारों को देखकर पढ़ सकता है। इसी विश्वास के चलते वह पूरी रात आसमान को देखता रहता था। गांव वालों को लगता था कि वो ढींगे हांकता रहता है।

loksabha election banner

वह एक शाम गांव की कच्ची सड़क पर पैदल चल रहा था। वह अपने घर की तरफ जा रहा था। उसकी नजरें हमेशा आसमान में ही टिकी रहती थीं। वह हमेशा यह पढ़ने की कोशिश में रहता था कि आसमान में क्या छुपा है। तभी अचानक उसका पैर कीचड़ से भरे एक गड्ढे पर पड़ गया और वह उसमें जा गिरा। उस पर पूरा कीचड़ लग गया। वह गड्ढे से निकलने के लिए हाथ-पैर मारने लगा। लेकिन फिर भी वो गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाया। वह मदद के लिए चिलाने लगा।

उसकी आवाज सुन लोग दौड़कर आ गए। लोगों ने उसे गड्ढे में गिरा देखा तो वह समझ गए कि आदतवश वह आसमान में तारों को देखकर भविष्य को समझने लगा हुआ होगा और गड्ढा नहीं देखा होगा। लोगों ने उसे उस गड्ढे से बाहर निकाला और कहा तुम आसमान में तारों को देखकर भविष्य पढ़ते रहते हो। लेकिन तुम्हें यह नहीं पता है कि तुम्हारें पैरों के तले क्या है? भविष्य की तलाश में राह भटक रहे हो जो सामने हो पहले उस पर ध्यान दो। भविष्य तो अपना ख्याल खुद ही रख लेगा।

सीख- हमारा आज ही कल का निर्माण करता है। ऐसे में भविष्य की चिंता न कर व्यक्ति को अपने आज पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आज मन लगाकर कर्म करोगे तो अपने आप ही भविष्य का निर्माण हो जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.