Move to Jagran APP

Motivational Story: आपके आस-पास ही छिपे होते हैं अवसर, न हों हताश, बुद्धिमानी से इन्हें पहचानें

Motivational Story कहानियां हमारे जीवन में बेहद प्रेरक साबित होती हैं। कई बार हमें जो चीज अपने अनुभवों से भी समझ नहीं आती है वो हमें एक छोटी-सी कहानी के माध्यम से समझ आ जाती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 11:02 AM (IST)
Motivational Story: आपके आस-पास ही छिपे होते हैं अवसर, न हों हताश, बुद्धिमानी से इन्हें पहचानें
Motivational Story: आपके आस-पास ही छिपे होते हैं अवसर, न हों हताश, बुद्धिमानी से इन्हें पहचानें

Motivational Story: कहानियां हमारे जीवन में बेहद प्रेरक साबित होती हैं। कई बार हमें जो चीज अपने अनुभवों से भी समझ नहीं आती है वो हमें एक छोटी-सी कहानी के माध्यम से समझ आ जाती है। आज भी हम आपके लिए एक कहानी लाए हैं जो यह बताती है कि कई बार हम अवसरों को पहचान नहीं पाते हैं और फिर उन्हीं की खोज में भटकते रहते हैं। हमारी आज की कहानी इसी सीख पर आधारित है कि हमें हर अवसर को बुद्धिमानी से परखना चाहिए। तो चलिए पढ़ते हैं आज की ये प्रेरक कहानी।

loksabha election banner

अफ्रीका महाद्वीप में हीरों की कई खानों की खोज हो गई थी। यहां पर बड़ी तादाद में हीरे प्राप्त हुए थे। यहीं पर एक गांव था जहां एक किसान रहता था। यह किसान हमेशा ही ऐसे लोगों की कहानी दूसरों को सुनाते था जिन्होंने हीरे की खान की खोज की और पैसे कमाए। वह भी इसी तरह अमीर होने चाहता था। वह हीरे की खान की खोज करना चाहता है। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसने अपना खेत बेच दिया। खेत बेचने के बाद वो हीरे की खान की खोज में निकल गया।

हीरे की खान की खोज में उसने अफ्रीका के लगभग हर स्थान पर जाकर देखा लेकिन उसे हीरे की खान नहीं मिली। इससे उसका मनोबल गिरने लगा। उसे अपना सपना टूटता दिखाई दे रहा था। वह इतना हताश हो गया था कि उसने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं, जिस किसान ने उसकी जमीन खरीदी थी वह उसके खेत में गया और खेत के मध्य बहती नदी पर पहुंच गया। अचानक से उसे नदी में इंद्रधनुषी प्रकाश दिखाई दिया। जब उसने ध्यान से देखा तो नदी के किनारे उसे एक पत्थर दिखाई दिया। सूरज की किरणों से वह चमक रहा था। किसान ने उस पत्थर को उठाया और अपने घर ले आया।

पत्थर की खूबसूरती देख उसने उसे घर में सजा लिया। फिर एक दिन उसका दोस्त आया। उसने वह पत्थर देखा तो हैरान रह गया। उसने किसान से कहा कि क्या तुम जानते हों कि इस पत्थर की कीमत क्या है। किसान ने इंकार कर दिया। इसके मित्र ने कहा कि शायद यह हीरा है। अब तक जितने भी हीरे खोजे गए हैं उनमें सबसे बड़ा हीरा। किसान का इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल था। किसान ने अपने मित्र को कहा कि उसे यह पत्थर नदी के किनारे से मिला है शायद वहां और भी ऐसे पत्थर हों।

दोनों एकाएक खेत पहुंचे। वहां से कुछ पत्थर उठा लिए नमूने के तौर पर। उन्हें जांच के लिए भी भेज दिया। जब रिपोर्ट आई तो किसान के मित्र की बात सच निकली। पे पत्थर साधारण नहीं था वह एख हीरा था। किसान के खेत में हीरों का भंडार था। उस समय तक खोजी गईं सभी खदानों में से वह सबसे बड़ी खदान थी। उसका खदान का नाम ‘किम्बर्ले डायमंड माइन्स’ है। इससे वह दूसरा किसान धनवान हो गया। अगर पहला किसान इधर-उधर न भटक कर अपने आस-पास ही खोजता तो शायद वो अपनी जान नहीं देता है।

सीख- इससे यह सीख मिलती है कि हमें उन अवसरों को पहचानना चाहिए जो हमारे आस-पास ही छिपे हुए हैं। जीवन में सफल होना है तो बुद्धिमानी और सही परख से उन सभी अवसरों को पहचानें जो आपके आस-पास छिपे होते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.