Move to Jagran APP

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या के दिन करें राशि के अनुसार दान,मिलेगा इच्छित वरदान

Mauni Amavasya 2022 मौनी अमावस्या का स्नान 1 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में किया जाएगा। इस दिन किए हुए दान का अक्षय फल प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आइए जानते हैं इस मौनी अमावस्या पर किस राशि वाले को किन चीजों का दान करना सवसे अधिक लाभदायक होगा.....

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 12:01 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jan 2022 01:38 PM (IST)
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या के दिन करें राशि के अनुसार दान,मिलेगा इच्छित वरदान
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या के दिन करें राशि के अनुसार दान,मिलेगा इच्छित वरदान

Mauni Amavasya 2022: माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन किया गया पूजन और दान-पुण्य और दिनों की अपेक्षा हजारों गुणा पुण्य प्राप्त होता है। इस साल मौनी अमावस्या का स्नान 1 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में किया जाएगा। इस दिन किए हुए दान का अक्षय फल प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आइए जानते हैं इस मौनी अमावस्या पर किस राशि वाले को किन चीजों का दान करना सवसे अधिक लाभदायक होगा.....

prime article banner

मेष राशि:-

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक तिल और गेहूं का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि:-

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इसलिए इस राशि के जातक को जौ और चीनी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि आएंगी।

मिथुन राशि:-

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं इसलिए इस दिन मिथुन राशि के जातकों को किसी भी महिला को हरे रंग का वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होगी।

सिंह राशि:-

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं इसलिए अमावस्या के दिन यदि सिंह राशि के जातक सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल चढ़ाएं तो मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।

कन्या राशि:-

कन्या राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बुध है इसलिए कन्या राशि के जातको को पशुओं को हरा चार खिलाना चाहिए। साथ ही दालें, तिलकुट, आदि का दान भी करना चाहिए।

तुला राशि:-

तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं इसलिए तुला राशि के लोगों को मौनी अमावस्या के दिन कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए।

वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इसलिए मौनी अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे की वस्तुएं दान करनी चाहिए।

धनु राशि:-

धनु राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इसलिए मौनी आंवस्य के शुभ अवसर पर चने की दाल,गुड़, शहद आदि का दान किसी मंदिर में करें।

मकर राशि:-

मकर राशि के स्वामीग्रह शनि है और इसलिए मौनी अमावस्या के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी।

कुंभ राशि:-

ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को लोहे का सामान, तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यवसाय में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन राशि:-

मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के जातकों को पीला चंदन, चना और कंबल दान में देना चाहिए। ऐसा करने से मीन राशि के जातक के जीवन में आर्थिक समस्या नहीं आएगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK