Move to Jagran APP

Masik Shivratri 2021: मासिक शिवरात्रि पर पूर्ण होंगी इच्छाएं, बस करें ये काम

Masik Shivratri 2021 देवों के देव महादेव सभी समस्या का समाधान करते हैं। मासिक शिवरात्रि की पूजा बहुत ही फलदायी होती है। मासिक शिवरात्रि को आप अपनी इच्छाओं या मनोकामनाओं की पूर्ति शिव कृपा से कर सकते हैं। आइए जानते हैं ​कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 02:16 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 06:50 AM (IST)
Masik Shivratri 2021: मासिक शिवरात्रि पर पूर्ण होंगी इच्छाएं, बस करें ये काम
Masik Shivratri 2021: मासिक शिवरात्रि पर पूर्ण होंगी इच्छाएं, बस करें ये काम

Masik Shivratri 2021: देवों के देव महादेव सभी समस्या का समाधान करते हैं। मासिक शिवरात्रि की पूजा बहुत ही फलदायी होती है। शिव पुराण के अनुसार, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए एक कलश जल ही काफी है। भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पड़ने से सुख-शांति, धन-समृद्धि, सफलता और संतान की प्राप्ति होती है। मासिक शिवरात्रि को आप अपनी इच्छाओं या मनोकामनाओं की पूर्ति शिव कृपा से कर सकते हैं। आइए जानते हैं ​कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

loksabha election banner

1. मासिक शिवरात्रि के दिन अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए सुबह-सुबह उठकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। शिव मंत्रों का 108 बार जाप करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

2. मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को तिल का तेल अर्पित करने से शनि दोष से छुटकारा प्राप्त होता है।

3. सुखी दांपत्य जीवन के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गुलाब की पंखुड़ियां चढ़ाएं।

4. मासिक शिवरात्रि को शिवलिंग पर घी चढ़ाएं, जिससे संतान प्राप्ति होती है।

5. मा​सिक शिवरात्रि को आटे के 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार उनका जल अभिषेक करें। संतान के ऊपर आ रही सभी समस्या का अंत होगा।

6. मंत्रों का जापः मासिक शिवरात्रि पर सुबह-शाम मंत्र का जाप करना चाहिए। संकट के समय इन मंत्रों का जाप कभी भी किया जा सकता है। पुराणों के अनुसार, रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करना शुभ बताया गया है।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ।

रुद्र गायत्री मंत्रः

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

7. इंद्रियों को नियंत्रित करें

मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से हमारे आस-पास के सभी नकारात्मकता का विनाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस दिन को स्वयं की इंद्रियों को नियंत्रित करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। क्रोध, अभिमान और लोभ से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है, इसलिए जो इंसान गलत कामों, बुराई और लालच से दूर रहता है, ऐसे इंसान पर प्रभु की कृपा-दृष्टि हमेशा बनी रहती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.