Mars Transit: इस राशि परिवर्तन का जानिए क्या होगा अन्य राशियों पर प्रभाव
ग्रहों के राशि परिवर्तन का हम सभी के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। एेसे में जानिए मंगल के गोचर का आपकी राशि पर क्या असर पड़ने वाला है।
मंगल ग्रह ने बदली अपनी चाल
वैदिक ज्योतिष गणनाआें के अनुसार ग्रह गोचर हमारे जन्म के समय से ही आने वाले जीवन की दशा आैर दिशा तय करते हैं। इसी गणना का जिक्र हमारी जन्म कुंडली में होता है। 2019 के फरवरी माह में लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्घ मंगल जो मीन राशि में थे अब मेष राशि में प्रविष्ट हो गए हैं। इस स्थान पर वे 22 मार्च 2019 तक रहेंगे। यूनानी मान्यताआें के अनुसार मंगल को खेती का देवता माना जाता रहा था। वहीं रोमन उन्हें युद्घ आैर जंगों का देवता मानते हैं। ज्योतिष में यह ग्रह इतना महत्वपूर्ण है कि ग्रेगोरियन कैलेंडर में तीसरे महीने का नाम ही इसके नाम पर रखा गया है। मंगल ग्रह, मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। इस ग्रह की विशेषतायें मुख्य रूप से ऊर्जा और ताक़त हैं। एेसे में जानें कि ये गोचर आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालने वाला है।
राशियों पर प्रभाव
मेष राशि: आपको मंगल के परिवर्तन से धन आैर करियर में लाभ होगा। जिनकी जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर होगा वे अस्थायी रूप से मांगलिक रहेंगे। ये प्रभाव 22 मार्च 2019 तक रहेगा।
वृष राशि: आपके बारहवें स्थान पर मंगल गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से 22 मार्च तक आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवन में सुख रहेगा, आैर शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। यदि आपकी जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल है तो आप भी 22 मार्च तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक होंगे।
मिथुन राशि: मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। इसके प्रभाव से आपकी आमदनी में वृद्घि होगी आैर कमार्इ नये माध्यम भी मिल सकते हैं।
कर्क राशि: आपके जिए मंगल दसवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। इसके प्रभाव से आपको परिवार से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती हैं। करियर में सफलता पाने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
सिंह राशि: आपकी राशि में मंगल नवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। इसके चलते आपको अपने भाग्य से लाभ पाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है, आैर मन मुताबिक काम होने में समय लग सकता है।
कन्या राशि: आपकी राशि में मंगल आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में शत्रु आपसे जीतने में असमर्थ रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल के प्रभाव से आप 22 मार्च तक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलायेंगे।
तुला राशि: आप भी 22 मार्च तक के लिये अस्थायी तौर पर मांगलिक रहेंगे क्योंकि मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं।
वृश्चिक राशि: आपको मित्रों से सहयोग आैर व्यापार से लाभ मिलेगा। मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं।
धनु राशि: आपकी राशि को प्रेम में सुख की प्राप्ति होगी आैर विद्या के क्षेत्र में समय अच्छा है। आपके लिए मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं।
मकर राशि: यदि भवन और वाहन खरीदने या बदलने का विचार कर रहे हैं तो थोड़ी प्रतीक्षा करना अच्छा रहेगा। समय फिल्हाल इसके लिए अनुकूल नहीं हैं। कुंडली में मंगल का आंशिक प्रभाव रहेगा। मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे हैं।
कुंभ राशि: आपके राशि में तीसरे स्थान पर मंगल गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में आपके काम समय पर पूरे होंगे आैर स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।
मीन राशि: आपके लिए मंगल का परिवर्तन सामान्य है, यानि ना अच्छा ना बुरा। लाल ग्रह आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे।