Move to Jagran APP

Margashirsha Purnima 2020: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करनी चाहिए श्री कृष्ण की पूजा, भगवान हो जाते हैं प्रसन्न

Margashirsha Purnima 2020 आज मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा है। यह इस वर्ष की अंतिम पूर्णिमा है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और स्नान-दान आदि करते हैं। मुहूर्त के मुताबिक कई लोगों ने मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 29 दिसंबर यानी कल किया है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 07:12 AM (IST)
Margashirsha Purnima 2020: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करनी चाहिए श्री कृष्ण की पूजा, भगवान हो जाते हैं प्रसन्न
Margashirsha Purnima 2020: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करनी चाहिए श्री कृष्ण की पूजा, भगवान हो जाते हैं प्रसन्न

Margashirsha Purnima 2020: आज मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा है। यह इस वर्ष की अंतिम पूर्णिमा है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और स्नान-दान आदि करते हैं। मुहूर्त के मुताबिक, कई लोगों ने मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 29 दिसंबर यानी कल किया है। वहीं, कई लोग आज भी यह व्रत कर रहे हैं। पूर्णिमा व्रत के दिन कई लोग सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनते हैं। इसका महत्व भी बहुत अधिक है। मार्गशीर्ष माह श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्यों की जाती है भगवान कृष्ण की पूजा।

loksabha election banner

श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है यह माह:

मार्गशीर्ष माह भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन कृष्ण जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा और व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली कई परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।

मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें इस दिन चंद्रमा की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि जिन लोगों के मन में गलत विचार आते हैं उन्हें भी चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। साथ ही जल भी अर्पित करना चाहिए। इससे चंद्रमा के दोष दूर हो जाते हैं।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त:

पूर्णिमा का आरंभ- 29 दिसंबर की शाम 7 बजकर 54 मिनट से

पूर्णिमा का समापन- 30 दिसंबर की रात 8 बजकर 57 पर तक  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.