Move to Jagran APP

March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: आज है फूलेरा दूज, जानें कब है लड्डू होली, विनायक चतुर्थी, होलाष्टक का प्रारंभ

March 2021 Weekly Vrat And Tyohar आज से मार्च माह के तीसरे सप्ताह का प्रारंभ हो गया है। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस सप्ताह में फूलेरा दूज विनायक चतुर्थी होलाष्टक का प्रारंभ और बरसाने की लड्डू होली जैसे व्रत एवं त्योहार आ रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 09:16 AM (IST)
March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: आज है फूलेरा दूज, जानें कब है लड्डू होली, विनायक चतुर्थी, होलाष्टक का प्रारंभ
March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: आज है फूलेरा दूज, जानें कब है लड्डू होली, विनायक चतुर्थी, होलाष्टक का प्रारंभ

March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: आज से मार्च माह के तीसरे सप्ताह का प्रारंभ हो गया है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस सप्ताह में फूलेरा दूज, विनायक चतुर्थी, होलाष्टक का प्रारंभ और बरसाने की लड्डू होली जैसे व्रत एवं त्योहार आ रहे हैं। आज फूलेरा दूज है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको बता रहे हैं कि ये महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार किस दिन और किस तारीख को पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

मार्च 2021 के साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार

15 मार्च: दिन: सोमवार: फूलेरा दूज

फूलेरा दूज 2021: हर वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फूलेरा दूज मनाई जाती है। जो इस वर्ष आज है। आज फूलेरा दूज के दिन राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण फूलों की होली खेलते हैं। आज के दिन मथुरा और वृंदावन में फूलेरा दूज का उत्सव मनाया जाता है। मंदिरों में राधारानी और श्रीकृष्ण जी फूलों की होली खेलते हैं।

17 मार्च: दिन: बुधवार: विनायक चतुर्थी

विनायक चतुर्थी 2021: फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी 17 मार्च दिन बुधवार को है। बुधवार का दिन वैसे भी श्री गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। ऐसे में उस दिन विनायक चतुर्थी का होना अतिउत्तम है। इस दिन विधि विधान से गणपति की पूजा की जाती है।

21 मार्च: दिन: रविवार: होलाष्टक प्रारंभ

होलाष्टक 2021: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक का प्रारंभ होता है। इस दिन से होली महोत्सव का प्रारंभ हो जाता है। होलाष्टक का समय अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक माना जाता है। होलिका दहन से पूर्व के 8 दिनों को ही होलाष्टक कहते हैं। होलिका दहन के अगले दिन रंग पंचमी या होली का त्योहार मनाया जाता है।

22 मार्च: दिन: सोमवार: लड्डू होली: बरसाना

लड्डू होली 2021: इस वर्ष बरसाने की लड्डू होली 22 मार्च को मनाई जाएगी। बरसाना में लट्ठामार होली से एक दिन पूर्व श्रीजी के धाम में अबीर गुलाल की तरह ही लड्डू होली खेली जाती है। इस होली का आनंद लेने के लिए देश दुनिया से लोग बरसाना आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.