Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 17 अगस्त 2021 और दिन मंगलवार है। आज सावन माह का आखिरी मंगला गौरी व्रत है। वैसे भी आज मंगलवार के दिन रुद्रावतार हनुमान जी की आराधना की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 06:52 AM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 06:55 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 17 अगस्त 2021 और दिन मंगलवार है। आज सावन माह का आखिरी मंगला गौरी व्रत है। आज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और माता पार्वती की पूजा करती हैं। उनकी कृपा से अखंड सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। वैसे भी आज मंगलवार के दिन रुद्रावतार हनुमान जी की आराधना की जाती है। उनकी कृपा से सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आज पूरे दिन रवि योग है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा चंद्रोदय, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: दशमी तिथि क्षय।

आज का व्रत: मंगला गौरी व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की नवमी 05 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी ज्येष्ठा नक्षत्र 25 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र वैधृति योग 24 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग वृश्चिक में चंद्रमा 25 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 05 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 42 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 02 बजकर 05 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 01 बजकर 35 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

रवि योग: आज पूरे दिन बना रहेगा।

अमृत काल: आज शाम 06 बजकर 49 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक।

आज सावन शुक्ल नवमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड आदि का पाठ करना उत्तम होता है। आज हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.