Move to Jagran APP

Mangal Rashi Parivartan Dec 2020 Effects: मंगल की बदली चाल से कर्क राशि वाले होंगे मालामाल, पढ़ें अपने बारे में

Mangal Rashi Parivartan Dec 2020 Effects मंगल आज 24 दिसंबर से मेष राषि में गोचर करेंगे। 22 फरवरी तक 60 दिन के इस गोचर काल मे राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। यह कुछ राशियों के लिए सकारात्मक होगा तो कुछ राशि वालों के लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 10:30 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 06:52 AM (IST)
Mangal Rashi Parivartan Dec 2020 Effects: मंगल की बदली चाल से कर्क राशि वाले होंगे मालामाल, पढ़ें अपने बारे में
Mangal Rashi Parivartan Dec 2020 Effects: मंगल की बदली चाल से कर्क राशि वालों को फायदा होगा

Mangal Rashi Parivartan Dec 2020 Effects: मंगल ग्रह आज 24 दिसंबर से मेष राषि में गोचर करेंगे। 22 फरवरी तक 60 दिन के इस गोचर काल मे राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। यह कुछ राशियों के लिए सकारात्मक होगा तो कुछ राशि वालों के लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। ज्योतिषाचार्य अनीस व्यास से जानते हैं मंगल गोचर के होने वाले प्रभाव के बारे में।

loksabha election banner

मेष राशि

मेष राशि को अपने लक्ष्यों में सफलता हासिल होगी। इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा लव-लाइफ में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक इस गोचर के दौरान वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विवाद होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आमदनी भी बढ़ेगी। तरक्की भी मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात, यश और मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की इस गोचर के दौरान आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा। करियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को भी मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ होगा। प्रमोशन का योग बनेगा। इस गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा। इसके साथ ही नौकरी का भी योग बन सकता है। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को संतान की तरफ से लाभ मिलेगा। बेवजह खर्च बढ़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। इस दौरान रूके हुए कार्य भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। तरक्की के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति में थोड़ा दवाब बढ़ेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.