Makar Sankranti 2021 Effects: मकर संक्रांति इन 9 राशि वालों के लिए है लाभकारी, जानें इसका प्रभाव
Makar Sankranti 2021 Effects हर साल सूर्य मकर संक्रांति पर राशि परिवर्तन करता है। यह सूर्य की उत्तरायण अवस्था होती है। मकर संक्रांति का राशियों पर भी शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि सूर्य की मकर संक्रांति आपके लिए कैसी रहेगी?
Makar Sankranti 2021 Effects: हर साल सूर्य मकर संक्रांति पर राशि परिवर्तन करता है। यह सूर्य की उत्तरायण अवस्था होती है। इसे देवताओं का दिन भी कहा जाता है। मकर संक्रांति का राशियों पर भी शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि सूर्य की मकर संक्रांति आपके लिए कैसी रहेगी?
मेष राशि
दशम भाव में सूर्य आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। इस माह धनागमन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भाग्य भाव में सूर्य आएंगे, जो भाग्य में वृद्धि करेंगे। आकस्मिक धन का लाभ होगा और परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए अष्टम सूर्य शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल प्रदान करेंगे। यात्राओं का योग होगा, किंतु धन का अपव्यय बहुत होगा।
कर्क राशि
सप्तम भाव में सूर्य का आगमन व्यापार को बढ़ाएगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और महिला सदस्यों से लाभ होंगे।
सिंह राशि
छठे स्थान में सूर्य आने पर विभिन्न प्रकार के आय के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। जल्दबाजी से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए पंचम भाव में सूर्य आने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोगों का समर्थन मिलेगा और आपको नौकरी मे प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि का योग बनेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में सूर्य अच्छा फल देगा, किंतु माता अथवा किसी महिला सदस्य से विवाद की आशंका रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
तृतीय भाव में सूर्य का आगमन प्रखर वृद्धि करेगा और क्षमताओं का बढ़ाएगा। नए-नए कार्यों की योजना बनेगी, किंतु चोट आदि से दूर रहें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए द्वितीय भाव अर्थात् धन भाव में सूर्य का आगमन प्रसिद्धि और धन प्रदान करेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनेगा।
मकर राशि
मकर राशि पर ही सूर्य आ रहे हैं, इसलिए आपको ज्यादा जागरुक रहना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आवेश से बचें। मकर का सूर्य आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा, किंतु मन में अहंकार का भाव भी निर्माण कर सकता है।
आज मकर संक्रांति के स्नान और दान का मुहूर्त, जानें कैसे और क्या करें दान
कुंभ राशि
कुंभ राशि में 12 स्थान पर सूर्य का आगमन आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। धन आगमन की अपेक्षा धन का खर्च होगा। मित्रों से दूर रहें क्योंकि इन दिनों आप मित्रों से धोखा खा सकते हैं।
मीन राशि
लाभ स्थान में सूर्य के आगमन से महीनेभर आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होता रहेगा। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, किंतु जोश में होश मत खोना। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'