Move to Jagran APP

Makar Sankranti 2020 Horoscope: मकर संक्रांति पर क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें अपनी राशियों के बारे में

Makar Sankranti 2020 Horoscope आज मकर संक्रांति का आपकी राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 01:52 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 11:37 AM (IST)
Makar Sankranti 2020 Horoscope: मकर संक्रांति पर क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें अपनी राशियों के बारे में
Makar Sankranti 2020 Horoscope: मकर संक्रांति पर क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें अपनी राशियों के बारे में

Makar Sankranti 2020 Horoscope: सूर्य देव 15 जनवरी को तड़के 02 बजकर 08 मिनट पर मकर रा​शि में प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से आपकी राशियों पर उसका अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा, जिससे आपकी किस्मत के सितारे आपके जीवन में कई चीजें लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस मकर संक्रांति पर किन राशि के जातकों की किस्मत खुलने वाली है और किन लोगों को कठिन बदलावों के लिए तैयार र​हना है।

loksabha election banner

मकर संक्रांति 2020 का रा​शिफल

मेष: मकर संक्रांति का पर्व मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक होने वाला है। आपके यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ का भी योग बना हुआ है।

वृष: मकर सं​क्रांति वृष रा​शि के जातकों के लिए सफलता का मार्ग खोलने वाला है। आपकी जो योजनाएं किन्हीं करणों से मूर्त रूप नहीं ले पा रही थीं, उस कार्य में रुकावट आ रही थी, अब वह दूर हो जाएगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति से अपनी वाणी पर संयम रखना ​होगा, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। खर्च के मामले में आपको संयम रखना होगा। अनावश्यक खर्च से बचें। 

कर्क: मकर संक्रांति के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी।

सिंह: यह मकर संक्रांति सिंह राशि के जातकों के लिए किस्मत खोलने वाली हो सकती है। उनको अपनी नौकरी, व्यवसाय, अचल संपत्ति आदि में तरक्की मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति के भी योग हैं।

कन्‍या: कन्या राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्तर पर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि धन हानि हो सकती है। हालांकि संपत्ति मिल सकती है।

तुला: मकर संक्रांति पर तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है। हो सकता है कि आपने जिन लोगों ​को रुपये दिए हों, वे आपको लौटा दें।

वृश्चिक: मकर संक्रांति वृश्चिक रा​शि के जातकों के लिए सतर्कता और सावधानी का संदेश लेकर आया है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। परिजनों के साथ विवाद से बचें।

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति खुशखबरी लेकर आई है। आपको जॉब में तरक्की मिलने का योग बना है। हालांकि वाद-विवाद से बचें।

मकर: मकर संक्रांति पर मकर राशि के जातकों के यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

कुंभ: मकर संक्रांति पर कुंभ राशि के लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बना हुआ है।

मीन: इस मकर संक्रांति पर मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आप कारोबार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको लाभ होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.