Move to Jagran APP

Love Rashifal 13 June 2022: गुरुवार के दिन इन तीन राशियों की लव लाइफ होगी बेस्ट, वही इन लोगों के वैवाहिक जीवन में आ सकता है तनाव

Love Rashifal 23 June 2022 चंद्र राशि की गणना के आधार पर 12 राशियों का लव राशिफल निकाला जाता है। जीवनसाथी से दूरियां खत्म होंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। जानिए कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका लव राशिफल

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 07:35 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 07:35 AM (IST)
Love Rashifal 13 June 2022: गुरुवार के दिन इन तीन राशियों की लव लाइफ होगी बेस्ट, वही इन लोगों के वैवाहिक जीवन में आ सकता है तनाव
Love Rashifal 23 June 2022: जानिए गुरुवार का लव राशिफल

नई दिल्ली, Love Rashifal 23 June 2022: लव राशिफल के आधार पर जातक अपनी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के बारे में हर एक बात जान सकता है। चंद्र राशि की गणना के आधार पर 12 राशियों का लव राशिफल निकाला जाता है। इस आधार पर राशि के अनुसार जातक जान सकते हैं कि आपका का दिन पार्टनर के साथ कैसा बीतेगा। किन लोगों को वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए अपनी वाणी और गुस्से को कंट्रोल करने की जरूरत है। इसी आधार पर जानिए आज का लव राशिफल।

prime article banner

मेष राशि

भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

वृषभ राशि

परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में अनबन रहेंगी आपसी सहयोग की कमी रहेंगी। प्रेम संबंधों में खटास पड़ सकती है आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि

दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क राशि

जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है, साथ ही का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है। आत्मविश्वास और क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार में मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है।

कन्या राशि

भाई बहनों छोटी मोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन मधुर है।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से निकटता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से दूरियां खत्म होंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है मन की बात साझा कर सकते है।

धनु राशि

दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयोजन से उपहार प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा है प्रियजन के साथ समय बिताएंगे।

कुंभ राशि

पारिवारिक जनों के साथ समय बिताएंगे माता पिता की मदद से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

मीन राशि

घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा बच्चों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

Pic Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.