Move to Jagran APP

Love Rashifal 18 June 2022: परिवारिक माहौल रहेगा ठीक, वहीं इन राशियों का पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय

Love Rashifal 18 June 2022 जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वहीं कुछ राशि के जातकों के बीच आपसी तकरार हो सकती है। जानिए शनिवार का लव राशिफल

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 17 Jun 2022 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2022 06:48 AM (IST)
Love Rashifal 18 June 2022: परिवारिक माहौल रहेगा ठीक, वहीं इन राशियों का पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय
Love Rashifal 18 June 2022 जानिए शनिवार का लव राशिफल

नई दिल्ली, Love Rashifal 18 June 2022: चंद्रमा की स्थिति के हिसाब से आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। ग्रहों की स्थिति के कारण वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा और घर -परिवार में शआंति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास घुलेंगी। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपकी लव लाइफ।

loksabha election banner

मेष राशि

बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ राशि

परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क राशि

भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका मन किसी धार्मिक कार्यों में लगेगा। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।

सिंह राशि

घर में बड़े भाई बहनों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में हर्ष उल्लास रहेगा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि

भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन का अधिकतर समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। परिवार में हर्ष उल्लास बना रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास आएगी।

तुला राशि

आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखें और बेफजूल वाद विवाद से दूर रहे। स्वयं को बेहतर बनाने व व्यक्तित्व निखारने के लिए प्रयास करेंगे।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। नव दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

आज आप अपनों के प्रति संवेदनशील रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट से मुनाफा कमा सकते हैं।आज आपको पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है संयम से काम ले। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि

परिवारजनों के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि

पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद उभर सकते हैं धैर्य से काम लें संतान पक्ष से मन चिंतित रह सकता है। जीवन साथी सहयोग करेगा।

मीन राशि

शाम का समय अच्छा रहेगा मित्र मंडली के साथ मौज मस्ती करेंगे। भाई बहनों से भरपूर मदद मिलेंगे। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है धैर्य से काम लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.