Move to Jagran APP

Love Rashifal 17 June 2022: जीवनसाथी के साथ जा सकते है कहीं घूमने, वहीं संतान से इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज

Love Rashifal 17 June 2022 कुछ राशियों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इतना ही नहीं कई लोग पार्टनर या फिर जीवनसाथी के साथ किसी लंबी यात्रा में भी जा सकते हैं। जानिए शुक्रवार का दैनिक लव राशिफल

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 16 Jun 2022 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2022 07:14 AM (IST)
Love Rashifal 17 June 2022: जीवनसाथी के साथ जा सकते है कहीं घूमने, वहीं संतान से इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज
Love Rashifal 17 June 2022: जानिए शुक्रवार का दैनिक राशिफल

नई दिल्ली, Love Rashifal 17 June 2022: चंद्र राशि के आधार पर लव राशिफल निकाला जाता है। यह दैनिक लव राशिफल चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर है। इसके द्वारा व्यक्ति वैवाहिक और लव लाइफ के बारे में काफी हद तक जान सकता है। लव राशिफल के द्वारा राशि के अनुसार पति-पत्नी के बीच होने वाली तकरार से लेकर पार्टनर के साथ कैसा समय बीतेगा इस बारे में भी जान सकते हैं। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

loksabha election banner

मेष राशि

घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा, सबके साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ राशि

भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी माता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन राशि

मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

कर्क राशि

पारिवारिक माहौल शांत रहेगा किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है संयम से काम लें।

सिंह राशि

भाई बहनों का पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय खूब हँसी मजाक में बीतेगा। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि

भाई बहनों के साथ समय हँसी मजाक में बीतेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि

मित्र मंडली के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। घर में रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा।

मकर राशि

आध्यात्मिक की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

मित्रों के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताकर आप मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।

मीन राशि

प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

Pic Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.