Move to Jagran APP

Love Rashifal 15 June 2022: मिथुन राशि के जातकों की परिवार में किसी से हो सकती है अनबन, वहीं इन्हें मिलेगा पार्टनर का पूरा साथ

Love Rashifal 15 June 2022 कुछ राशि के जातक को अपने गुस्से को कंट्रोल करके रखें वरना पति-पत्नी के रिश्ते पर खटास पड़ सकती हैं। इसके अलावा जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा बुधवार को वैवाहिक जीवन और लव लाइफ।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 14 Jun 2022 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2022 07:30 AM (IST)
Love Rashifal 15 June 2022: मिथुन राशि के जातकों की परिवार में किसी से हो सकती है अनबन, वहीं इन्हें मिलेगा पार्टनर का पूरा साथ
Love Rashifal 15 June 2022: जानें बुधवार का लव राशिफल

नई दिल्ली,  Love Rashifal 15 June 2022: लव राशिफल के आधार पर जातक अपनी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के बारे में हर एक बात जान सकता है। चंद्र राशि की गणना के आधार पर 12 राशियों का लव राशिफल निकाला जाता है। इस आधार पर राशि के अनुसार किन राशियों का कैसा वैवाहिक जीवन होगा या फिर कैसा प्रेम संबंध होगा। इस बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। कुछ राशि के जातकों का प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक है प्रेमियों में रूखापन आने की संभावना है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार लव राशिफल।

prime article banner

मेष राशि

मित्रों से छोटा मोटा मनमुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है।

वृषभ राशि

परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेंगी। प्रियजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ रहे।

मिथुन राशि

संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। परिवार में शांति बनाए रखें बेवजह वाद विवाद करने से बचें। रिश्तों में सोच समझकर कदम बढ़ाए दिल से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक है प्रेमियों में रूखापन आने की संभावना है।

कर्क राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दाम्पत्य जीवन मैं तनाव खत्म होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी समझ बढ़ सकती है।

सिंह राशि

भाई बहनों के रिश्ते में सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य आज चिंता का विषय बन सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या राशि

अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि

जीवनसाथी सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक मतभेद दूर होंगे माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।

धनु राशि

पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन खास रहेगा रिश्ते में निकटता बढ़ेगी।

मकर राशि

प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं।परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। नव दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

क्रोध की अधिकता के चलते परिवार में मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में छिटपुट तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर मन निराश रह सकता है।

मीन राशि

मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे।परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव कम होगा रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

PiC Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.