Move to Jagran APP

Love Rashifal 13 June 2022: वृश्चिक राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में हो सकती है अनबन, वहीं ये लोग रखें गुस्से को कंट्रोल

Love Rashifal 13 June 2022 चंद्र राशि की गणना के आधार पर 12 राशियों का लव राशिफल निकाला जाता है। इस आधार पर राशि के अनुसार जातक जान सकते हैं कि आपका का दिन पार्टनर के साथ कैसा बीतेगा।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 13 Jun 2022 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jun 2022 04:14 PM (IST)
Love Rashifal 13 June 2022: वृश्चिक राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में हो सकती है अनबन, वहीं ये लोग रखें गुस्से को कंट्रोल
Love Rashifal 13 June 2022: जानिए आज का लव राशिफल

नई दिल्ली, Love Rashifal 13 June 2022: लव राशिफल के आधार पर जातक अपनी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के बारे में हर एक बात जान सकता है। चंद्र राशि की गणना के आधार पर 12 राशियों का लव राशिफल निकाला जाता है। इस आधार पर राशि के अनुसार जातक जान सकते हैं कि आपका का दिन पार्टनर के साथ कैसा बीतेगा। किन लोगों को वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए अपनी वाणी और गुस्से को कंट्रोल करने की जरूरत है। इसी आधार पर जानिए आज का लव राशिफल।

loksabha election banner

मेष राशि

भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र मंडली के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। अपनों के बीच रिश्तों में सुधार होगा। घर में कम किन्तु बाहर समय बितेगा। परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज दिन शुभ है।

वृषभ राशि

आज के दिन का अधिकतम समय परिवार के साथ बिताएंगे। बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजन के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेंगी। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद खास है।

मिथुन राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख शांति का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों से मन की बातें साझा करेंगे।

कर्क राशि

पारिवारिक जीवन आज अस्तव्यस्त रहेगा। घर में बड़े बुजुर्ग स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें अन्यथा हॉस्पिटल के चक्कर लग सकते हैं। पति पत्नी के लिए दिन सामान्य है लव लाइफ में मधुरता आएगी। टाइम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक है।

सिंह राशि

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाई बहनों के साथ बेवजा की लड़ाई झगड़े में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक है।

कन्या राशि

किसी मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। घर में सुख शांति रहेगी। सेहत का ख्याल रखें । परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि

प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि

दोस्तों के साथ समय मौज मस्ती में बीतेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा पति पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । पति पत्नी के मध्य तनाव दूर होगा । लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है प्रियजन के साथ बाहर शाम बिता सकते हैं

मकर राशि

भाई बहनों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। यात्रा करते समय वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है रोमांस में इजाफा होगा।

कुंभ राशि

पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा किंतु माता पिता दोनों की सेहत का ख्याल रखें। संपत्ति जीवन में क्रोध से बचें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

मीन राशि

परिवार का माहौल आनंददायक रहेगा। पति पत्नी कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है प्यार का इजहार कर सकते हैं।

Pic Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.