Move to Jagran APP

Love Rashifal 1 july 2022: जुलाई माह का पहला दिन विवाहित लोगों का जाने वाला काफी अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट

Love Rashifal 1 July 2022 जुलाई माह का पहला दिन पति-पत्नी के लिए काफी खास जाने वाला है। वहीं पार्टनर के साथ अच्छा समय इस राशि के जातक बिता पाएंगे। जानिए राशि के अनुसार शुक्रवार का लव राशिफल।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:17 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:17 AM (IST)
Love Rashifal 1 july  2022: जुलाई माह का पहला दिन विवाहित लोगों का जाने वाला काफी अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट
Love Rashifal 1 July 2022: जानिए आज का लव राशिफल

 नई दिल्ली, Love Rashifal 1 July 2022: चंद्रमा की स्थिति के हिसाब से जुलाई माह का पहला दिन कुछ राशियों की लव लाइफ काफी अच्छी जाने वाली है। वहीं कुछ राशियों के वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जानिए राशि के अनुसार कैसी बीतेगा शुक्रवार की लव लाइफ।

loksabha election banner

मेष राशि

छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

वृषभ राशि

बड़े भाई, बहन और मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है

मिथुन राशि

पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि

दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

दोस्तों के साथ किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है। घर परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशि

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

तुला राशि

माता पिता की सेहत में सुधार आएगा। विदेश यात्रा या फिर दूर देश से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है।

वृश्चिक राशि

परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर पानी का प्लान भी बन सकता है। पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

धनु राशि

परिवार में दिन सामान्य बीतेगा पति-पत्नी से बहस हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि

परिवार के साथ किसी सुखद आयोजन में भाग लेंगे संतान से सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ राशि

कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं। मित्रों के संग दिन बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि

परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

Pic Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.