Move to Jagran APP

Love Rashifal 2 June 2022: इन राशियों की लव लाइफ में आ सकती हैं दिक्कतें, संयम बना कर रखें

Love Rashifal 2 June 2022 आज कुछ राशियों के जातकों का पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। वहीं इन राशियों को किसी भी समस्या से निकलने के लिए पार्टनर के साथ संयम के साथ खड़े रहना होगा। जानिए आज का लव राशिफल।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 02 Jun 2022 08:31 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2022 10:02 AM (IST)
Love Rashifal 2 June 2022: जानिए आज का लव राशिफल

नई दिल्ली, Daily Love Rashifal 2 June 2022: लव राशिफल के जरिए जातक अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी के बारे में जान सकते हैं। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से दैनिक लव राशिफल।

loksabha election banner

मेष राशि

पारिवारिक माहौल शांत रहेगा किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है सुखद भविष्य की योजनाएं बनाएंगे

वृषभ राशि

परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है साथ में घूमने फिरने जाएंगे।

मिथुन राशि

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है पार्टनर से उपहार प्राप्त होगा।

कर्क राशि

दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी बाहर खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह राशि

दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है संयम बनाकर चलें।

कन्या राशि

दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक समाप्त होगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी।

तुला राशि

दांपत्य जीवन मधुर रहेगा संतान पक्ष को लेकर प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि

मानसिक तनाव के चलते घर परिवार में तनातनी का माहौल रह सकता है संयम बनाए रखें। दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास नहीं है प्रेमी के साथ बिताए पल याद करेंगे।

धनु राशि

अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अटके कार्य पूर्ण होंगे घर परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। पति पत्नी के संबंध में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

कुंभ राशि

पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

मीन राशि

पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी, बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में रिश्तों में मजबूती आएगी।

Pic Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.