Move to Jagran APP

कल्पवृक्ष की भांति होता है ज्ञान

ज्ञान भी कल्पवृक्ष की भांति होता है। ज्ञान प्राप्त कर मनुष्य अपनी हर मनोकामना की पूर्ति कर सकता है। आज लोगों में ज्ञान की कमी है। वास्तव में डिग्री पा लेना ही ज्ञान प्राप्ति नहीं है। हमारे पूर्वजों के पास ज्ञान का भंडार था।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 10:24 AM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 10:24 AM (IST)
कल्पवृक्ष की भांति होता है ज्ञान
Knowledge is like a Kalpavriksha: कल्पवृक्ष की भांति होता है ज्ञान

सागर मंथन में चौदह रत्न निकले थे। कल्पवृक्ष उनमें से एक था। आध्यात्मिक मान्यता है कि इसके नीचे बैठकर जो भी मांगा जाए वह मिल जाता है। ज्ञान भी कल्पवृक्ष की भांति होता है। ज्ञान प्राप्त कर मनुष्य अपनी हर मनोकामना की पूर्ति कर सकता है। आज लोगों में ज्ञान की कमी है। वास्तव में डिग्री पा लेना ही ज्ञान प्राप्ति नहीं है। हमारे पूर्वजों के पास ज्ञान का भंडार था। इसके जरिये उन्होंने खुद को और समाज को समृद्ध किया। यह ज्ञान उन्होंने प्रकृति के बीच रहकर स्वाध्याय और चिंतन-मनन से प्राप्त किया था। इसी के बल पर उन्होंने महानतम ग्रंथों की रचना की। वे अपनी परिस्थिति और प्रकृति से बहुत कुछ सीख वर्तमान के लिए छोड़ गए हैं। यह ज्ञान वेदों, पुराणों और उपनिषदों में भरा पड़ा है।

loksabha election banner

इस विवरण का यह अर्थ नहीं कि पुस्तकीय विद्या निर्थक है, लेकिन विद्या ग्रहण करना और सच्चे ज्ञान की प्राप्ति, दो पृथक बातें हैं। विद्या किसी ध्येय के लिए प्राप्त की जाती है, जिसके पूरा न होने पर व्यक्ति संताप से ग्रस्त हो जाता है। दूसरी ओर ज्ञानी स्वयं के लिए कुछ नहीं मांगता। वह दूसरों के लिए जीता है। ज्ञान प्राप्ति एक अनोखी शक्ति है, परंतु इसको पाने के लिए यथासंभव प्रयास अनिवार्य है। स्वयं को सागर मंथन के जैसे मथ कर ही ज्ञान की प्राप्त की जा सकती है।

डिग्री के लिए तो बहुतेरे आतंकवादी, भ्रष्टाचारी, स्वार्थी लोग भी इसी संसार में हैं। वे पढ़-लिखकर यदि ज्ञानी बने होते तो मानवता को इस प्रकार न कुचलते। स्वयं भूखा रह अपने मुंह का निवाला दूसरे को खिला देना ज्ञानी होने का सतत प्रमाण है। ज्ञानी उस सागर के समान होता है जिसमें नदियां अपना अस्तित्व खोकर स्वयं सागर बन जाने में खुद को धन्य मानती हैं। इसमें द्वेष, स्वार्थ और अपना-पराया के भाव का कोई स्थान नहीं होता है। कम पाकर अधिक देना ही एक ज्ञानी की पहचान है। एक ज्ञानी ही अपने परिवार, समाज और संसार को जीवंत रखने की क्षमता रखता है।

छाया श्रीवास्तव

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.