Move to Jagran APP

31 मार्च 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 31 मार्च 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 08:12 AM (IST)
31 मार्च 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है
31 मार्च 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 03:48 बजे से दोपहर 02:07 बजे तक।

विशेष: बुध मीन में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की संभावना है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं, शांति मिलेगी।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना सार्थक होगी, लेकिन शाही खर्च से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। गृह कलह की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी न करें। संयम से काम लें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कन्या: मैत्री संबंध मधुर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: कुछ व्यर्थ की परेशानियां व तनाव मिल सकता है। चंद्रमा का पूजन आपके लिए हितकर होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक प्रयासों को गति मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.