Kumbha Sankranti 2019: सूर्य करेंगे कुंभ में प्रवेश तो राशियों पर होगा एेसा असर
कुंभ संक्रांति पर भुवन भास्कर सूर्य मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं। पंडित दीपक पांडे से जानें इस परिर्वतन का राशियों पर क्या असर होगा।
क्या है कुंभ संक्रांति
कुंभ संक्रांति एक महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष 13 फरवरी, बुधवार को मनाया जायेगा। इस दिन सूर्य, मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं। कुंभ संक्रांति पर दान पुण्य का काफी महत्व होता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर सूर्य उपासना करें आैर अर्घ्य दें। कुंभ संक्रांति पर गौ दान का सर्वाधिक महत्व होता है। एेसी मान्यता है कि कुंभ संक्रांति का प्रभाव अगले तीन तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त एवम् पुण्य काल
इस वर्ष कुंभ संक्रांति 13 फरवरी को प्रात: काल 09.01 बजे लग गर्इ है। इस दिन का पुण्यकाल सूर्योदय से 09.01 तक रहेगा उसके बाद पूजन का महूर्त सुबह 09.02 से दोपहर 03.24 तक रहेगा। इसी काल खंड में गौ दान, अन्न दान के साथ प्रयागराज में कुंभ स्नान आैर अन्य पवित्र नदियों में स्नान का सबसे अच्छा समय होगा। इस दिन का हर राशि पर अलग प्रभाव पड़ेगा।
राशि अनुसार प्रभाव
मेष राशि: सर्तक ना रहने पर हानि हो सकती है अत: योजना बना कर कार्य प्रारंभ करें।
वृष राशि: निवेश करने का सोच रहे हैं तो सही समय है लाभ प्राप्ति की संभावना है।
मिथुन राशि: करियर के लिए अनुकूल समय है।
कर्क राशि: इस राशि वाले लोगों को कोर्इ शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि: आप का समय अच्छा है भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या राशि: आपके ट्रांसफर का योग बन रहा है।
तुला राशि: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
वृश्चिक राशि: मन चाही दिशा में जा सकते हैं क्योंकि समय अनुकूल चल रहा है।
धनु राशि: तैयार रहें कोर्इ शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए सफलतादायक समय है।
कुंभ राशि: आपके लिए सफलता का याग बन रहा है।
मीन राश: आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी।
शेष हैं तीन स्नान
कुंभ में अब तीन प्रमुख स्नान शेष रह गए हैं। यदि अभी तक आप ये पुण्य अर्जित नहीं कर सके हैं तो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इन स्नान की तिथियां इस प्रकार हैं।
16 फरवरी 2019- माघ एकादशी, 19 फरवरी 2019- माघी पूर्णिमा आैर 4 मार्च 2019- महाशिवरात्रि।