Move to Jagran APP

31 अगस्त को जन्म लेने वालों के लिए इस वर्ष कौटुम्बिक स्थिति में परिवर्तन आ सकता है

यदि आप का जन्‍म हुआ है 31 अगस्त को तो ये साल आप के लिए काफी हद तक संतोषजनक रहने वाला है बस अपने व्वहार में संतुलन बनाये रखें। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 10:13 AM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 10:14 AM (IST)
31 अगस्त को जन्म लेने वालों के लिए इस वर्ष कौटुम्बिक स्थिति में परिवर्तन आ सकता है
31 अगस्त को जन्म लेने वालों के लिए इस वर्ष कौटुम्बिक स्थिति में परिवर्तन आ सकता है

सामान्य फल- इस वर्ष कौटुम्बिक स्थिति में परिवर्तन होगा। संचित धन कोष में वृद्धि से व्यय संबंधी समस्याएं सुलझेगी। स्थिति में परिवर्तन के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। नये अनुबन्धों में तुरन्त निर्णय लेंगे। दाम्पत्य जीवन में उल्लास, नवीन कार्य की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन प्राप्ति में विलम्ब होगा। संतान की ओर से संतुष्ट होंगे, लेकिन अनुशासन आवश्यक होगा। लेखन और चिंतन से लाभ होगा। किसी बात के कारण विरोधियों सेे उलझना आवश्यक हो जायेगा।

loksabha election banner

आपकी कार्यशैली- कई बार आप अनिर्णय की स्थिति में डावांडोल रहते हैं और इस बात पर विचार नहीं करते कि दूसरे लोग आपके निर्णय के इंतजार कर रहे हैं। लोग आपके साथ रहना पसंद करेंगे, ताकि बहस या झगड़े की किसी भी स्थिति में समझौता आसानी से हो सके। बहरहाल आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि चीजें हमेशा वैसी ही नहीं होती जैसी कि दिखती हैं। यदि आप चाहें, तो सख्त से सख्त इंसान को भी अपने इशारों पर नचा सकते हैं। आप अपनी इच्छाशक्ति को विकसित करके जीवन में बुलंदियों को छू सकते हैं।

प्रेम रोमांस- राशिचक्र की सबसे प्रेमिल राशि होने के कारण आप एक के बाद एक रोमांस करते जाते हैं। शादी के बाद भी किसी नए पार्टनर के साथ रोमांस शुरू करने की लिप्सा पर आपका काबू नहीं होता है। प्रेम जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपके प्रेमसंबंध कम समय तक ही चल पाते हैं। रोमांस में आप आगे बढ़ जाइए किन्तु आदर्श स्थिति का इंतजार ठीक है, परन्तु आप कितना इंतजार करेंगे यह तय करना मुश्किल है। 

बिजनेस और अर्थिक स्थिति- आपके पसन्दीदा बिजनेस ऐसे होते हैं, जो संग्रह करने की प्रवृत्ति से जुड़े होते हैं। आप पैसे के संग्रह का चुनौती के रूप में लेते हैं और इस वजह से आप अक्सर सट्टेबाजी के चंगुल में फंस जाते हैं। अधेड़ अवस्था में किस्मत आर्थिक दृष्टि से आप पर मेहरबान होती है। बहरहाल आपको पार्टनरशिप से दूर रहने की कोशिश करना चाहिए। उनसे आपको शुरूआत में तो काफी कुछ हासिल हो सकता है, परन्तु आमतौर पर उनका अंत नुकसान में होता है। सौभाग्य से आपको पैसे की कमी नहीं पड़ेगी। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका व्यवहार कई बार औरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है इसलिए यह प्रयास करें कि आपके व्यवहार से किसी को कोई परेशानी न हो।

स्वास्थ्य- आपमें यह प्रवृत्ति होती है कि चाहे आपको कोई रोग न हो, फिर भी आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। आपकी राशि में पेट की बीमारियां हो सकती है।

आश्चर्यजनक बात- आपकी राशि एक ऐसी राशि है, जो शांति चाहती है, अक्सर हर कीमत पर और जो बहुत निष्पक्ष होती है।

चेतावनी- आपकी मुख्य कमजोरियां हैं झिझक, इच्छाशक्ति की कमजोरी, अनाप-शनाप खर्च और बहुत अधिक सुखभोगी होना।

शुभ दिन- सोमवार और शुक्रवार।

शुभ रंग- हल्का नीला, गुलाबी और सफेद। 

-पंडित विजय त्रिपाठी विजय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.