30 अक्टूबर को जन्म लेने वालों कोअधिकारियों की कृपा तथा राजकार्यों में सफलता मिलेगी
यदि आप का जन्म हुआ है 30 अक्टूबर को तो किसी से आकस्मिक लाभ मिल सकता है, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- किसी से आकस्मिक लाभ होगा। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। वैभव में वृद्धि। बौद्धिक कार्यों से यथा संभव निवृत हो जायेंगे, परन्तु व्यग्रता रहेगी। आर्थिक कष्ट समाप्त हो जायेंगे। अधिकारियों की कृपा तथा राजकार्यों में सफलता मिलेगी। साथियों पर विश्वास कर अपना काम उन पर नहीं छोड़ें। गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता मिलेगी। समय का सदुपयोग करें। गणमान्यजनों के आश्वासन मिलेंगे, संतोष से काम लें। महत्वपूर्ण कार्यों की सफलता से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।
आपकी कार्यशैली- वाकपटु और बर्हिमुखी होने के कारण आप लोगों का साथ पसंद करते हैं और एक साथ बहुत से काम करने का प्रयास करते हैं। आप काम को शुरू करने में बहुत उत्कृष्ट रहते हैं, परन्तु उन्हें आगे बढ़ाने में या पूरा करने में आप उतने अच्छे साबित नहीं होते। परिश्रम से किया हुआ कार्य वांछित लाभ देगा। असमंजस पैदा होंगे।
प्रेम और रोमांस- सफल प्रेम संबंध आपके लिए दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है और आप अपने पार्टनर के प्रति असीम प्रेम रखते हैं। आप अति भावुक हैं इसलिए आपके लिए किसी भी रिश्ते का अर्थ है गहनतम स्तर पर भावनाओं की अभिव्यक्ति। आपमें रोमांच की प्रवृत्ति होती है।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- बिजनेस और आर्थिक क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण संबंध बनाने सफल होंगे, जिससे पैसा आता रहेगा, आपमें से जिन लोगों की रूचि जमीन-जायदाद में है उन्हे अपने हालात सुधरते हुए महसूस होंगे। हालांकि यह उतना नही आएगा, जितना आप चाहते हैं। आप पैसे से मिलने वाले लाभों से प्रेम करते हैं-वैसे इनसे कौन प्रेम नहीं करता। यदि आप नौकरी में हैं तो नई योजनाओं या निवेशों के बारे में तस्वीर पहले से स्पष्ट होगी, परंतु कुछ अनिश्चितताएं फिर भी बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- लीवर या त्वचा को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, परन्तु आपकी बहुत सी चिंताए मेडिकल टेस्ट के बाद समाप्त हो जाएंगी।
आश्चर्यजनक बात- आप आसानी से दोस्त बनाते हैं और आप उनसे लगाव रखते हैं। आजादी का आपके लिए बहुत महत्व है और आमतौर पर आप बाहर के वातावरण में छोटी चीजों के बजाय बड़ी चीजों को पसंद करते हैं।
चेतावनी- गृह प्रपंच पहले से अधिक होने के कारण घरेलू सुख में कमी आयेगी, मित्रों तथा अधिकारियों से संबंध प्रतिकूल होंगे, इससे सतर्क रहें।
शुभ दिन- सोमवार और गुरूवार।
शुभ रंग- सफेद और पीला।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय