23 सितम्बर को जन्म लेने वाले राजनीति के क्षेत्र में हो सकते हैं सफल
यदि आप का जन्म हुआ है 23 सितम्बर को तो आपके मान सम्मान में वृद्घि का समय शुरू हो चुका है, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- मान सम्मान में वृद्धि होगी। मित्र एवम् प्रियजनों पर व्यय होगा। आरोग्य सुख में वृद्धि होगी। टेक्नॉलाजिकल प्रगति आपके पक्ष में रहेगी और आपका मन बनाने में आपकी मदद करेगी और अगर आप अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को लेटेस्ट प्रगति के साथ किसी तरह से जोड़ सकें, तो आपकी स्थिति काफी सुदृढ़ हो जाएगी। राज्याधिकारियों पर विजय प्राप्त होगी। उत्तरदायित्व कुछ खर्चीले साबित होंगे। विशेष प्रयत्नों से ही लाभ होगा। अच्छे सहयोगी की तलाश रहेगी। आप खुद को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं, आप खुद की आलोचना करने में भी कुशल होते हैं।
आपकी कार्यशैली- खुश रहिए क्योंकि यह दौर आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है आप वफादार हैं। मामले जितने जटिल होंगे, आप उन्हे उतनी ही अच्छी तरह से सुलझाने में समर्थ होंगे। आप अपनी शक्ति के मूल आधार को आश्चर्यजनक रूप से सुधारेंगे और अपने लिए प्रगति की नई राहें बनाएंगे, सामान्यतः बहुत प्रतिभाशाली कुलीन और परिष्कृत होते हैं। बोलने और कार्य करने में आप तेज और फुर्तीले होते हैं। आप साहसी स्वतंत्र और निर्भीक हैं।
प्रेम रोमांस- आप जल्दबाजी में प्रेम नहीं करते तभी करते हैं जब आपको यह विश्वास हो जाए कि सामने वाला भी आपसे प्रेम करता है। आप संकोची और कुछ हद तक अंतर्मुखी स्वभाव के हैं, परन्तु जब आपके जीवन में प्रेम का प्रवेश होता है, तो आपकी चिंताएं दूर हो जाती हैं और आपका व्यक्तित्व मुखर हो उठता है। फिर भी आपके पार्टनर में बहुत समझदारी और धीरज होना चाहिए।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- टीचिंग, धार्मिक क्षेत्र, कानून, राजनीति, प्रशासन, बिजनेस या बैंकिग के क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं और आप स्टेज से जुडे़ व्यवसायों में भी सफल हो सकते हैं। आपको सम्मान, समृद्धि और उच्च पद का प्रतिनिधित्व करना है। आप अपने दम पर पैसा कमाते हैं, आपको पैसा पैतृक संपत्ति से नहीं मिलता। आप राजनीति में भी ऊंचे उठ सकते हैं और आप अपनी शर्तों पर आगे बढ़ सकेंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो आपके लिए ऐसे नए सम्बन्ध लाभकारी होंगे, जो उसी क्षण किए गए हों। संबंधों के मामले में सतर्कता लाभप्रद है।
स्वास्थ्य- आपको लीवर की समस्या हो सकती है, जो आपके खान-पान के कारण होती है। पेट आपके शरीर का कमजोर हिस्सा है और आपको ज्यादा खास ख्याल रखना चाहिए।
आश्चर्यजनक बात- आपको लगेगा कि ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा काफी बढ़ चुकी है। साथ ही आप नए क्षेत्रों को भी तलाशेंगे, जो आपको नए अनुभव का आनन्द दे सकें। और आपका व्यक्तिगत विकास कर सकें। आप नए क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
चेतावनी- आप अपनी निराशा को दूर करने के लिए नशे का सहारा लेते हैं, इसलिए नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए।
शुभ दिन- मंगलवार आैर शनिवार।
शुभ रंग- लाल, नारंगी, आैर काला।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय