18 दिसम्बर को जन्म लेने वालों के सितारे इस समय बुलंद हैं
यदि आप का जन्म हुआ है 18 दिसंबर को तो नियमित दिनचर्या, प्रगति के नये अवसर भी मिलेंगे, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- विपरीत स्थितियां व्यथित कर सकती है। घरेलू सुखों में कमी की स्थिति बनेगी। बढ़ते व्यय के कारण बचत कोष रिक्त होगा। कुछ पारिवारिक समस्याएं कष्ट देंगी। बढ़ती महात्वाकांक्षा और कार्य की गति में रूकावट आयेगी। भाग्य पर अविश्वास और संबंधियों से निराशा होगी। कार्यक्षेत्र के परिवर्तन कष्टप्रद होंगे। साथियों से विवाद उत्पन्न होगा। कुछ संयम और संतुलन रखना उचित होगा, अन्यथा तनाव पैदा हो सकता है। साधनों की कमी अनुभव होगी। उत्तरार्ध में पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति बखूबी करेंगे, शेयर्स-सट्टा में अर्थ-लाभ, वाहन-मकान का सुख मिलेगा, इष्ट मित्रों का सानिध्य, वाद-विवाद पर विजय। कार्य-व्यापार में सामान्य प्रगति, नियमित दिनचर्या, प्रगति के नये अवसर भी मिलेंगे।
आपकी कार्यशैली- आप अपनी कंपनी या संगठन के ऐसे आदमी से भी सावधान रहें, जिससे आपका अतीत में झगड़ा हुआ हो। नए व्यापारिक क्षेत्रों में जाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। इस दौरान पुराने तरीके से सोचना और काम करना छोड़कर नई तरह से सोचने और काम करने की शैली अपनाने से आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। सुखद बात है कि आपके पास नौकरी या व्यवसाय में लोगों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के संदर्भ में पहले से बहुत ज्यादा आत्मविश्वास होगा।
प्रेम और रोमांस- आपके लिए प्रेम, विश्वास और वफादारी एक साथ चलते हैं। आपमें से अधिकांश लोग अपने रोमांस से सुखी और संतुष्ट होंगे। अगर परिस्थितिवश आपके वर्तमान रिश्ते ठीक न हों, तो खुली और उन्मुक्त चर्चा से आपका रिश्ता मजबूत बन सकेगा। आप अति भावुक हैं इसलिए आपके लिए किसी भी रिश्ते का अर्थ है भावनाओं की अभिव्यक्ति।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- बिजनेस और आर्थिक क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण संबंध बनाने सफल होंगे, जिससे पैसा आता रहेगा। पूरे मनोयोग से कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी, भविष्य के लिये नयी योजनाएं तैयार करेंगे, पत्नी का परामर्श आवश्यक होगा, वाहन का सुख मिलेगा। आपमें से जिन लोगों की रूचि जमीन-जायदाद में है उन्हे अपने हालात सुधरते हुए महसूस होंगे। जो काम आपने टाल दिये थे अब उनको तेजी से करने का समय आ गया है। यदि आप नौकरी में हैं तो आप अधिकांश मसलों का संतोषजनक हल ढूंढ सकेंगे, इस समय आपके सितारे बुलंद हैं।
स्वास्थ्य- जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है उन्हें शुगर व ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना चाहिए। शरीर का निचला हिस्सा कष्ट का कारण रहेगा।
आश्चर्यजनक बात- आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। आपमें से कई नई दिशा या नए कारोबार में जाकर सफलता हासिल करेंगे।
चेतावनी- किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको अपनी प्राथमिकताओं और कारोबार को आकार देने में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण यह है कि आप अपनी प्रगति के लिए हर पल सचेष्ट रहें।
शुभ दिन- मंगलवार आैर गुरूवार।
शुभ रंग- नारंगी, क्रीम आैर पीला।
पंडित विजय त्रिपाठी विजय