Move to Jagran APP

14 दिसम्बर को जन्म लेने वालों के लिए लाभ मार्ग प्रशस्त होगा

यदि आप का जन्‍म हुआ है 14 दिसंबर को तो जीवन में नई उपलब्धियों की संख्या बढ़ने की सम्भावना है, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 10:47 AM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 10:47 AM (IST)
14 दिसम्बर को जन्म लेने वालों के लिए लाभ मार्ग प्रशस्त होगा
14 दिसम्बर को जन्म लेने वालों के लिए लाभ मार्ग प्रशस्त होगा

सामान्य फल- कामकाज के प्रसंग से उत्साहित होंगे, सामाजिक सुयश की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यां को निपटाने की प्रवृति बनेगी। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। अच्छे समाचार मिलेंगे और मायूसियां भी समाप्त होगी। वित्तीय मामलों में व्यवधान आ सकते हैं। मान सम्मान की रक्षा होगी। मित्रजनों पर व्यय होगा। आरोग्य सुख में वृद्धि होगी। राज्याधिकारियों पर विजय प्राप्त होगी। छिटपुट व्यवसाय अथवा रोजगार में अभ्युदय होगा और वातावरण में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कुछ लाभ की प्राप्ति होगी। संदेह और संकोच नष्ट हो जायेंगे। नवीन योजनाओं के प्रति उत्साह प्रबल होगा। मनस्ताप भी समाप्त होंगे। धार्मिक व्यय में मनोबल की वृद्धि होगी। व्यस्त कार्यक्रमों से कुछ परेशान रहेंगे। पत्नी-बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

loksabha election banner

आपकी कार्यशैली- आपके जीवन में नई उपलब्धियों की संख्या बढ़ने की सम्भावना है। आगे आने वाले समय में आपकी स्थिति काफी सुदृढ़ होने की आशा है। खुद की शर्तों पर काम करना आपके लिये ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। इससे न सिर्फ आप बेहतर योजना बना पाएंगे, बल्कि कई नकारात्मक तत्वों को बाधाओं में तब्दील होने से भी रोक सकेंगे। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पृष्ठभूमि में एक महत्वपूर्ण संरचना दिखाई देगी, जिसमें आप देख सकेंगे कि आपको भविष्य में किस दिशा में आगे जाना है। कुल मिलाकर  आप अपनी योग्यताओं में वृद्धि करना जारी रखेंगे।

प्रेम और रोमांस- अगर आप अपने दिमाग से कुछ शंकाओं को दूर कर लें, तो बेहतर होगा। आपमें से अधिकांश लोग बिना ज्यादा कोशिश किए अपने रोमांस से सुखी और संतुष्ट होंगे। अगर कुछ मामलों में परिस्थितिवश आपके वर्तमान रिश्ते ठीक न हों, तो खुली और उन्मुक्त चर्चा से आपका रिश्ता मजबूत बन सकेगा।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- बिजनेस और आर्थिक क्षेत्र में आप अपने अधिकारों को लेकर अधिक जागरूक होंगे। आप दूसरों के निर्देशों का पालन करने से ज्यादा खुद की इच्छानुसार काम करने के इच्छुक होंगे।  आपको यह पता चल जाएगा कि आपको अधिक निवेश करना चाहिए। कुछ हद तक ऐसा इसलिए होगा क्योंकि खर्च के बाद भी आपके हाथ में पैसा रहेगा। आपके संबंध महत्वपूर्ण मार्गदर्शक काम करेंगे। नीतियां आपका साथ देंगी। यदि आप नौकरी में हैं तो अपने कार्य प्रदर्शन के बूते एक नया मुकाम हासिल करेंगे। किसी कानूनी विवाद में आप किसी विशेषज्ञ से राय लेने के बाद ही काम करें।

स्वास्थ्य- आप बेहतर और अधिक फिट महसूस करेंगे। आप अपना वजन कम कर सकेंगे और अपनी बीमारियों को आसानी से कन्ट्रोल कर पाएंगे।

आश्चर्यजनक बात- आप पर जिम्मेदारियां होंगी और लोगों की आपसे बड़ी आशायें होगी, आप अधिक धैर्यवान भी होंगे और सही समय का इंतजार करने के इच्छुक होंगे। इसके बावजूद आप परिणामों में अधिक सफलता हासिल करेंगे। महत्वपूर्ण क्षणों में आप अपनी प्रतिक्रियाओं को बदलने में समर्थ होंगे और इस कारण पहले से अधिक प्रगति कर पाएंगे।

चेतावनी- आप अपने संसाधनों पर भरोसा करने के साथ-साथ आप दूसरों के साथ सहयोग के संबंध भी मजबूत करें। सतर्कता सफलता की गति बढ़ाने में मदद करेगी।

शुभ दिन- मंगलवार आैर शनिवार।

शुभ रंग- लाल, नारंगी आैर नीला।

पंडित विजय त्रिपाठी विजय ​


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.