12 सितम्बर को जन्म हुआ है तो नौकरी में धन कमाने की बन गर्इ है संभावना
यदि आप का जन्म हुआ है 12 सितम्बर को तो आपके अच्छे दिन प्रारंभ हो गए हैं, नौकरी पेशा लोगों की कमार्इ बढ़ने वाली है। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- कुछ बौद्धिक उलझनों के कारण लाभ का मार्ग अवरूद्ध होगा। गोचर फलदायी होगा, अच्छे समय का सदुपयोग करें। किसी सुखद समाचार की प्रतिक्रिया में खर्च बढ़ सकता है। भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों के कारण आत्मबल बढ़ेगा। कुछ संयम और संतुलन रखना उचित होगा, अन्यथा तनाव पैदा हो सकता है। अपने व्यवहार में सुधार करें। सद्भावनाएं जाग्रत होंगी। एक पुरानी कहावत है, जो आप पर लागू होती है, लगातार चलने वाला दौड़ जीत लेता है। आप उपलब्धियों की तरफ रेंगते हुए चलेंगे आैर तेजी से कूदकर अवसर को लपक लेंगे।
आपकी कार्यशैली- सामान्य तौर पर आप खुद को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं, परंतु आप खुद की आलोचना करने और अपने काम में दोष खोजने में भी कुशल होते हैं। अपने अच्छे समय का बुद्धिमत्तापूर्ण व नियमबद्ध उपयोग आपकी स्थिति को मजबूत बना देगा। इसके साथ निरंतर प्रयास, आध्यात्मिक बल और प्रयोगशील कर्म यह तीन नुस्खे हैं, जो आपको सुखद परिणाम दिलाने में मदद करेंगे। आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होगी।
प्रेम और रोमांस- आपकी की राशि को अक्सर राशिचक्र की सबसे रोमांटिक राशि कहा जाता है। आपके प्रेमसंबंध प्रबल भावावेग के रहेंगे। प्रेम के बारे में आप बहुत आदर्शवादी हैं। बशर्तें कि आपको सही पार्टनर मिल जाएं। ऐसे भी दौर आएंगे, जब आपको लगेगा कि जीवन में रोमांस के सिवा कुछ है ही नहीं परंतु खुशकिस्मत हैं आप कि ऐसे दौर ज्यादा लंबे नहीं होंगे।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- मूलभूत रूप से आपको सलाह है कि आप अपने बॉस के काम के लिए दोषी नहीं ठहराए जा सकते मगर आपको अपने स्वयं के कर्म दोषी ठहरा सकते हैं। सम्भव है कि आप अपनी कार्य क्षमता से क्वालिटी के नए स्टैंडर्ड स्थापित कर दें। आम तौर पर न सिर्फ आपके एकाउण्ट में ज्यादा पैसा रहेगा बल्कि भविष्य भी सुनहरा प्रतीत होगा। इस दौरान अपनी नौकरी में आपको ढेर सारा पैसा कमाने के कई मौके हासिल होंगे।
स्वास्थ्य- पेट और हार्ट से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपमें कई को लीवर बढ़ने की शिकायत भी हो सकती है।
आश्चर्यजनक बात- कारोबार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आपको ऐसी सफलता मिलने की आशा है, जिससे आप चकित रह जाएंगे। स्वयं के प्रयास ही काम आएंगे, लोगो से संपर्क उपयोगी रहेगा।
चेतावनी- आपके सहकर्मी भी आपसे जबरदस्त कम्पटीशन करेंगे और इस बात की काफी संभावना है कि वे किसी ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करें जो आपके लिए मुश्किल खड़ी कर दे। सतर्क रहें।
शुभ दिन- गुरूवार आैर शनिवार।
शुभ रंग- पीला, काला आैर नीला।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय