06 सितम्बर को जन्म हुआ है तो तो शुरूआती झटकों के बाद 35वें साल में मिलेगी सफलता
यदि आप का जन्म हुआ है 06 सितम्बर को आैर आप 35वां जन्मदिन मना रहे हैं तो आपकी कामयाबी का दौर आ गया है। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- इस वर्ष ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। इसलिए अपने कार्य की ओर जिम्मेदारी पूर्वक ध्यान दें। गुणीजनों के सहयोग से प्रेरणा जाग्रत होगी और नये कार्य की प्रगति होगी। वस्त्राभूषण आदि की प्राप्ति होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आमतौर पर आप सुंदर होते हैं और आपके नैन नक्श बहुत तीखे होते हैं। आपकी भौहें सुंदर आकार की और आपके होंठ आकर्षक होते हैं। आपकी आंखे कई बार बहुत पैनी गहनता से देख सकती है।
आपकी कार्यशैली- आप सत्यवादी हैं और अपना वादा निभाते हैं। आप साहसी स्वतंत्र और निर्भीक हैं। आप आसानी से दोस्त बनाते हैं और आप उनसे प्रेम करते हैं। आपमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। सतत् परिश्रम से आपको सफलता मिलती है, जो लम्बे ओर कठोर श्रम का परिणाम होती है। आप खर्च करने के मामले में प्रैक्टिकल और मितव्ययी होते हैं।
प्रेम रोमांस- सगाई के बाद भी अगर आपको लगे कि आपका भावी जीवनसाथी आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता, तो आप संबंध तोड़ लेते हैं। आप प्रेम करते हैं परन्तु चूंकि आप अपने प्रेम का इजहार नहीं करते इसलिए लोग यह समझ बैठते हैं कि आपको प्रेम नहीं है।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- पैंतीस वर्ष की उम्र तक आर्थिक कैरियर में आपको बहुत से झटकों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु सफलता आपको अवश्य मिलती है। आमतौर पर आप अपनी किस्मत खुद बनाते हैं और अपनी सफलता की कहानी खुद लिखते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और बिजनेस में चतुर हैं। आडम्बर के लिए धन व्यय मत करें। आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा और छिटपुट लाभ के संयोग भी बनेंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अन्य लोगों का उपयोग करने से परहेज नहीं करते। आमतौर पर इनका लक्ष्य शक्ति हासिल करना होता है।
स्वास्थ्य- आप संधिवात से ग्रस्त हो सकते हैं। आपको लीवर की समस्या भी हो सकती है, जो आपके निराशा के मूड के कारण होती है। आपको तनाव से बचना चाहिए।
आश्चर्यजनक बात- आपका घर सुरूचिपूर्ण होना चाहिए। आपको बगीचा लगाना अच्छा लगता है। घर में बहुत से शेल्फ और कबर्ड और किचेन के सामान भी आपको पसंद हैं। आप संगीत खुशबू और लाइटिंग भी पसंद करते हैं।
चेतावनी- आपमें निराशा और हताशा के मूड का शिकार होने की प्रवृत्ति होती है। कई बार आप अपनी निराशा को दूर करने के लिए शराब पीना शुरू करे देते हैं आपको शराब और मादक द्रव्यों से दूर रहना चाहिए।
शुभ दिन- रविवार आैर शनिवार।
शुभ रंग- ग्रे, काला, नीला, आैर ब्राउन।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय