Move to Jagran APP

Kharmas 2021 Ke Upaye: खरमास में करें ये 5 कार्य, विष्णु कृपा से होगी धन-धान्य की प्राप्ति

Kharmas 2021 Ke Upaye हिंदी पंचांग में खरमास का विशेष स्थान है। खरमास को मलमास के नाम से भी जाना जाता है। इस काल में पूजा-अर्चना करने का विशेष फल मिलता है।आइए जानते हैं खरमास में किए जाने वाले उपाय जो विशेष फल प्रदान करते हैं.....

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 02:47 PM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 06:00 AM (IST)
Kharmas 2021 Ke Upaye: खरमास में करें ये 5 कार्य, विष्णु कृपा से होगी धन-धान्य की प्राप्ति
Kharmas 2021 Ke Upaye: खरमास में करें ये 5 कार्य, विष्णु कृपा से होगी धन-धान्य की प्राप्ति

Kharmas 2021 Ke Upaye: हिंदी पंचांग में खरमास का विशेष स्थान है। खरमास को मलमास के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह से पौष माह के बीच खरमास लगता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य का मीन राशि से धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास लग रहा है। इस साल खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक रहेगा। इस माह में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किया जाता है। मान्यता है कि गुरू या बृहस्पति ग्रह को शुभ कार्यों का कारक माना जाता है। लेकिन सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के कारण बृहस्पति ग्रह का प्रभाव नहीं पड़ता। इस काल में पूजा-अर्चना करने का विशेष फल मिलता है।आइए जानते हैं खरमास में किए जाने वाले उपाय जो विशेष फल प्रदान करते हैं.....

loksabha election banner

1-खरमास के महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान है। इस माह में प्रत्येक दिन विष्णु पूजन करने और उनके सहस्त्रनाम का पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

2- खरमास में भगवान विष्णु को पूजन में खीर और तुलसी का भोग लगान चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती और विष्णु जी के आशीर्वाद से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

3- इस माह में प्रातः काल उठ कर भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके सारे रोग-दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

4- खरमास में गौ सेवा का विशेष लाभ मिलता है। इस पूरे माह गाय को हरी घास का चारा खिलाने और उनकी सेवा करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

5- खरमास में दान-पुण्य का अक्षय फल प्राप्त होता है। इस माह में गरीबों, जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.