Move to Jagran APP

क्या आप भी करते हैं खाना खाते समय ये गलतियां तो मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

हिंदू धर्म में खाने का भी तरीका और नियम बताए हैं। धार्मिक मान्यतानुसार रात के समय में कुछ चीजों का खाना मना किया गया है। कहा जाता है अगर रात के समय कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 10:30 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 02:54 PM (IST)
क्या आप भी करते हैं खाना खाते समय ये गलतियां तो मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
क्या आप भी करते हैं खाना खाते समय ये गलतियां तो मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

हिंदू धर्म में खाने का भी तरीका और नियम बताए हैं। धार्मिक मान्यतानुसार, रात के समय में कुछ चीजों का खाना मना किया गया है। कहा जाता है अगर रात के समय कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसका असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं जिससे व्यक्ति को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में खाना खाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। तो आइए जानते हैं खाने से जुड़े कुछ नियम।

loksabha election banner

रात को न करें इन चीजों का सेवन:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात के समय अगर दूध का सेवन किया जाए तो बेहतर होता है। लेकिन रात में दही नहीं खानी चाहिए। इसका एक कारण यह भी होता है कि यह ठंडा पदार्थ है और रात को इसे खाने से व्यक्ति की तबियत खराब हो सकती है। वहीं, कहा जाता है कि इससे धन की हानि होती है। इसके अलावा चावल, सत्तू, मूली भी रात में नहीं खानी चाहिए।

दिशा का रखें खास ख्याल:

कहा जाता है कि भोजन करते समय दिशा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। इस दौरान मुंह पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। अगर ऐसा न हो तो धन की हानि हो सकती है। जूते पहनकर या सर ढककर भी भोजन नहीं करना चाहिए। खाना खाने की सबसे अच्छी जगह रसोई घर बताई गई है। मान्यता है कि इससे राहु ग्रह शांत होता है।

स्नान कर ही खाएं खाना:

कहा जाता है कि खाना स्नान करने के बाद ही खाया जाना चाहिए। पहली रोटी के 3 हिस्से करें और इसका एक हिस्सा गाय, दूसरा हिस्सा कुत्ता और तीसरा हिस्सा कौवे के लिए निकाल लें। इसके बाद अग्निदेव को भोग लगाएं। इसके बाद घर वालों को भोजन खिलाएं।

इस तरह न करें भोजन:

खाना कभी-भी टूटे-फूटे बर्तनों या हाथ पर रखकर नहीं खाना चाहिए। वहीं, पीपल और वटवृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना चाहिए।

न करें खाने का अपमान:

भोजन का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। साथ ही चाहें कितना भी गुस्सा क्यों न हो, न तो भोजन छोड़ना चाहिए और ही फेंकना चाहिए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.