Move to Jagran APP

Karwa Chauth Moon Rising Time: करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त, जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

Karwa Chauth Moon Rising Time विवाहित महिलाएं आज करवा चौ​थ का व्रत हैं। आइए जानते हैं कि किन शहरों में कितने बजे चंद्रोदय होगा।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 10:23 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 04:33 PM (IST)
Karwa Chauth Moon Rising Time: करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त, जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद
Karwa Chauth Moon Rising Time: करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त, जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

Karwa Chauth 2019 Live Updates: अखंड सौभाग्यवती महिलाओं का व्रत करवा चौथ का प्रारंभ आज सुबह सरगी ग्रहण करने के साथ हो गया है। सरगी से ही करवा चौ​थ व्रत कर आगाज होता है। सुहागन महिलाएं सास से मिले सरगी में फल, सेवइयां, मेवे, मिठाई आदि खाकर व्रत रखती हैं। पूरे दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए पति के कल्याण और सुखी दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना करती हैं। व्रत के दौरान चौथ माता या मां गौरी और गणेश जी की विशेष पूजा होती है। पूजा के दौरान करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य दिया जाता है। फिर पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत पूरा करती हैं और भोजन ग्रहण करती हैं।

prime article banner

करवा चौथ: चौथ माता की पूजा का मुहूर्त

चौथ माता यानी मां गौरी और गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 06:28 बजे से रात में 09:43 बजे तक है। इस दौरान आप विधिपूर्वक शिव परिवार की पूजा करें। इसके पश्चात माता दुर्गा और श्री गणेश की आरती करें।

चतुर्थी तिथि 

17 अक्टूबर को सुबह 06:48 बजे से प्रारंभ होकर 18 अक्टूबर को सुबह 07:29 बजे तक।

राहुकाल: दोपहर 01:32 बजे से 02:58 बजे तक।

चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि

अर्घ्य देने वाले पात्र में चंदन, गाय का दूध, सुपारी, गंगाजल या साफ जल, इत्र, सफेद फूल डालें। इसके नीचे दिए गए मंत्र से चंद्रमा को अर्घ्य दें। 

चंद्रमा अर्घ्य मंत्र

“एहि चन्द्र सहस्रांशो तेजोराशेजगत्पते कृपाकुरु मे देव गृहाण अर्घ्य्म सुधाकर:।।”

दिल्ली में चंद्रोदय का समय

करवा चौथ को दिल्ली में चंद्रोदय रात्रि में 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में महिलाओं के उपवास का समय आज सुबह 06:28 बजे से 08:16 बजे तक है। 08:16 बजे चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण होगा।

मुंबई में चंद्रमा के उदय होने का समय

चौथ के दिन मुंबई में चंद्रमा के उदय होने का समय 08:50 बजे है। यहां महिलाओं को सुबह से रात में 08:50 बजे तक उपवास रखना होगा। 

लखनऊ में चंद्र दर्शन का समय

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चंद्र दर्शन का समय 08:04 बजे से है। व्रती महिलाएं 08:04 बजे से चंद्रमा को अर्घ्य दे पाएंगी।

पटना में चंद्र दर्शन का समय

बिहार की राजधानी पटना में चंद्र दर्शन का समय रात 07:49 बजे से है। 

रांची में चंद्रोदय का समय

झारखंड की राजधानी रांची में आज रात चंद्रोदय 07:52 बजे होगा।

देहरादून में चंद्र दर्शन का समय

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चंद्रमा निकलने का समय रात 08:10 बजे है।     

शिमला में चंद्रोदय का समय

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज रात चंद्रोदय का समय 08:12 बजे है।

भोपाल में चांद निकलने का समय

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चंद्रमा रात 08:25 बजे निकलेगा। 

रायपुर में चंद्रोदय का समय

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चंद्रोदय का समय 08:11 बजे है।   

इंदौर में चंद्रमा को अर्घ्य देने का मुहूर्त

इंदौर में चंद्रमा को अर्घ्य देने का मुहूर्त रात 08:32 बजे से है।   

चंडीगढ़ में चंद्रोदय का समय

चंडीगढ़ में चंद्रोदय का समय 08:14 बजे है। 

अमृतसर में चांद निकलने का समय

अमृतसर में आज रात 08:20 बजे चांद निकलेगा।  

जम्मू में चंद्रमा को अर्घ्य देने का मुहूर्त

जम्मू में आज रात 08:18 बजे से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा।

जयपुर में चंद्रमा निकलने का मुहूर्त

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज रात 08:25 बजे चंद्रमा के दर्शन होंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.