Move to Jagran APP

June 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: मासिक शिवरात्रि आज, जानें कब है वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, सूर्य ग्रहण और अमावस्या

June 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar जून 2021 का दूसरा सप्ताह चल रहा है। इस सप्ताह में आज दूसरे दिन मासिक शिवरात्रि व्रत है। इसके अलावा रोहिणी व्रत वट सावित्री व्रत अमावस्या शनि जयंती सूर्य ग्रहण महाराणा प्रताप जयंती रंभा तीज आदि आने वाली है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 08:38 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 07:05 AM (IST)
June 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: मासिक शिवरात्रि आज, जानें कब है वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, सूर्य ग्रहण और अमावस्या
सोम प्रदोष व्रत आज, जानें कब है मासिक शिवरात्रि, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, सूर्य ग्रहण और अमावस्या

June 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: जून 2021 का दूसरा सप्ताह चल रहा है।। यह सप्ताह धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह में आज दूसरे दिन मासिक शिवरात्रि व्रत है। इसके अलावा रोहिणी व्रत, वट सावित्री व्रत, अमावस्या, शनि जयंती, सूर्य ग्रहण, महाराणा प्रताप जयंती, रंभा तीज आदि आने वाली है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि ये महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार किस दिन आने वाले हैं, ताकि आप पहले से ही इनके लिए आवश्यक तैयारी कर लें।

loksabha election banner

जून 2021 के दूसरे सप्ताह के व्रत एवं त्योहार

08 जून: दिन-मंगलवार: मासिक शिवरात्रि, बड़ा मंगलवार

मासिक शिवरात्रि 2021: जून माह या ज्येष्ठ मास की मासिक शिवरात्रि 08 जून दिन मंगलवार को है। इस दिन रात्रि प्रहर में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है।

10 जून: दिन-बुधवार: रोहिणी व्रत, वट सावित्री व्रत, अमावस्या, शनि जयंती, सूर्य ग्रहण।

वट सावित्री व्रत 2021: ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस वर्ष वट सावित्री व्रत 10 जून दिन बुधवार को है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा होती है और महिलाएं अखंड सुहाग की कामना से व्रत करती हैं।

शनि जयंती 2021: न्याय के देवता शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था। इस वर्ष शनि जयंती 10 जून को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखा जाता है और शनि देव की पूजा की जाती है।

ज्येष्ठ अमावस्या 2021: ज्येष्ठ मास की अमावस्या 10 जून दिन बुधवार को है। इस दिन नदी स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान भी होता है।

सूर्य ग्रहण 2021: वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर में लग रहा है। 10 जून को सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

13 जून: दिन-रविवार: महाराणा प्रताप जयंती, रंभा तीज

महाराणा प्रताप जयंती 2021: राजस्थान के शूरवीर और देश के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती इस वर्ष 13 जून दिन रविवार को है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, उनका जन्म 9 मई, 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था। लेकिन महाराणा प्रताप का जन्मदिन पंचांग के हिसाब से सन 1540 में 9 मई के दिन ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया को हुआ था। ऐसे में ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया 13 जून को है।

रंभा तीज 2021: रंभा तीज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होता है। इस वर्ष रंभा तीज 13 जून को है।

जो बीत गया

07 जून: दिन-सोमवार: सोम प्रदोष व्रत

सोम प्रदोष व्रत 2021: आज सोम प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान शिव की उनके पूरे परिवार के साथ पूजा की जाती है। आज प्रदोष काल की पूजा का ​विशेष महत्व होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.