Move to Jagran APP

July Masik Rashifal 2022 : जुलाई माह में किसकी किस्मत होगी साथ और किन्हें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना, जानिए मासिक राशिफल

July Masik Rashifal 2022 जुलाई माह में शनि गुरु शुक्र सहित कई राशियां राशि परिवर्तनकर रही हैं। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में अच्छा या फिर बुरा पड़ेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा जुलाई का माह।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 02:06 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 02:06 PM (IST)
July Masik Rashifal 2022: जुलाई मासिक राशिफल

 नई दिल्ली, July Masik Rashifal 2022: जुलाई का यह मास अत्यंत प्रभावशाली साबित होगा। इस मास लगभग पांच ग्रह स्वराशि में होंगे। मंगल मेष में चल रहे हैं। 2 जुलाई को बुद्ध अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे।फिर 17 जुलाई को अपनी सम राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। गुरुदेव पहले ही स्वयं की मीन राशि में चल रहे है। शुक्र देव वृषभ राशि में विराजित हैं। शनि कुंभ राशि में वक्र गति से विराजमान हैं । 14 जुलाई तक सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश होंगे। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा जुलाई का महीना।

loksabha election banner

मेष राशि

जुलाई का यह माह आपके लिए मिले जुले फल लेकर आ रहा है। राहु मंगल का प्रभाव आपके लग्न में होने की वजह से क्रोध की अधिकता रहेगी। बेवजह किसी से न उलझें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दारी रह सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें सिर दर्द, बी पी, खून से जुड़ी समस्याएं, चोट आदि से बचकर रहें।12 जुलाई के बाद समय कुछ बेहतर होगा रोजगार की समस्याएं दूर होगी, नौकरी में प्रमोशन, इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति रहेगी।

वृषभ राशि

जुलाई को यह माह आपके लिए सफलतादायक रहेगा।आर्थिक परेशानियां दूर होगी ।धनलाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।रिश्तों में चल रही तनातनी दूर होगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेंगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होगी। किंतु क्रोध की अधिकता रह सकती है बेवजह के झगड़ों से बचें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दूर स्थान की यात्राएं हो सकती है।12 जुलाई के बाद स् थिति अधिक बेहतर होगी। बेरोज़गारों को रोजगार प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक उतार चढ़ाव बने रह सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन राशि

आप के लिए जुलाई का यह माह बेहतर सफलता लेकर आ रहा है। 17 जुलाई तक का समय बेहतरीन साबित होगा ।आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेंगी।धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी व्यापार में सफलता के योग शुरू हो गए हैं। बेरोज़गारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों को सफलता मिलेंगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होगी । किंतु वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं चोट चपेट लगने के योग हैं । पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें । प्रेम संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। परिवार के साथ घूमने फिरने के योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि

जुलाई का यह माह कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आ रहा है। समय बेहतरी की ओर है। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। नौकरी व्यापार में उन्नति होगी। बेरोज़गारों को रोजगार प्राप्त होंगे। धन संबंधी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां दूर होगी।किंतु 14 जुलाई के बाद सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता रह सकती है।कार्यालय में सहकर्मियों के साथ बेवजह की बहस में पड़ सकते। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्थान परिवर्तन के योग चल रहे हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा नहीं है। पूंजी निवेश सोच समझकर करें । विदेश यात्राएं हो सकती है। छात्रों के लिए समय बेहतर है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

आप के लिए जुलाई का यह माह बेहतर सफलता ले कर आ रहा है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी व्यापार में स्थिति लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रमोशन इन्क्रीमेंट बढ़ने के योग हैं। बेरोज़गारों को रोजगार प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी । इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कम्यूनिकेशन बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है ।आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। शेयर बाजार सट्टा बाज़ार आदि से धन लाभ के योग हैं।भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। यात्रा की सफलता दायक रहेगी। 16 जुलाई के बाद स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। दूसरे स्थान की छोटी मोटी यात्राएं कर सकते हैं।

कन्या राशि

आप के लिए यह माह अत्यंत शुभ फलदायी समय लेकर आ रहा है।नौकरी व्यापार में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। यदि किसी ने व्यापार की शुरुआत करने जा रहे हैं तो यह समय सफलतादायक रहेगा।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी । धनलाभ के योग बन रहे हैं। कमीशन से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन रहेगा।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि मिलने के योग बन रहे है।खर्चों की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक रिश्तों में संभलकर चलें संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। 12 जुलाई के बाद स्थिति और बेहतर होगी। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने पर विचार कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।प्रेम संबंधों में तटस्थता रहेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

तुला राशि

आपके लिए यह माह मिलाजुला असर लेकर आएगा।आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। जल्दबाजी में लिए निर्णय नुकसानदायी रह सकते हैं। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता । दाम्पत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें । 12 जुलाई तक कोई भी बड़ा निर्णय न लें संभलकर चलें। इसके बाद का समय बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर होगा। नौकरी व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।यात्राएं सफलता दायक रहेगी।छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। क्रोध की अधिकता के चलते प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। दाम्पत्य जीवन ठीक ठाक रहेगा।

वृश्चिक राशि

जुलाई को यह माह आप के लिए सफलतादायक सिद्ध होगा। आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा।कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष परास्त होगा ।पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन साबित होगा।उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए समय सफलतादायक रहेगा। प्रेम संबंधों में जुड़ाव महसूस करेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नव दंपतियों को संतान सुख प्राप्त होगा । पारिवारिक समस्याएं दूर होगी। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि

आप के लिए जुलाई का यह माह बेहतरीन साबित होगा।आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां दूर होगी। रुके हुए सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने का योग बन रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।सुख सुविधा से जुड़े सामानों की खरीदारी करेंगे। घर के रेनोवेशन पर पैसा खर्च हो सकता है। 12 जुलाई के बाद विशेष सावधानी बरतें। आकस्मिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है।क्रोध की अधिकता रह सकती है वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी।

मकर राशि

यह माह आप के लिए मिले जुले प्रभाव लेकर आ रहा है।आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होंगे। कर्म क्षेत्र में मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त करेंगे। आय में वृद्धि होगी। आप स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा।। मान सम्मान में वृद्धि होगी । 12 जुलाई के बाद आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठोर व दृढ़ निर्णय लेने में सफलता प्राप्त होगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । किंतु संघर्ष अधिक रह सकता है।जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। आकस्मिक घटनाओं से सावधान रहें। घर परिवार में बेवजह की बहस से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों के लिए समय बेहतर रहेगा उच्च शिक्षा के योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि

आप के लिए यह माह महत्वपूर्ण रहने वाला है। संघर्ष व मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता मिलेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।संबंधों में मजबूती आएगी। किंतु 12 जुलाई के बाद सतर्क रहें संघर्ष बढ़ सकता है। अधिक जरूरी कार्य इससे पहले निपटा लें । बहुत अधिक मेहनत के बाद ही फल प्राप्त होगा। विदेशों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेंगी । जल्दबाजी में निर्णय ना लें । यात्राएं परेशानी भरी रह सकती है।शत्रु पक्ष हावी रह सकता है । क्रोध की अधिकता रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है।

मीन राशि

आप के लिए यह माह सफलतादायक सिद्ध होगा। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली दबदबा कायम होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर जाएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। सभी कार्य सुचारू रूप से चल पड़ेंगे। कम्युनिकेशन एवम शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा। कमीशन से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर रहेगा। परिवार में मांगलिक उत्सव होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

Pic Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.