Feng Shui Tips: इन 8 आसान उपायों से चमक उठेगी आपकी किस्मत, करियर-बिजनेस में मिलेगी तरक्की
फेंगशुई में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अपने आस-पास रखकर आप सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आइए ऐसी ही उन चीजों के बारे में जानते हैं जो आपकी सोई किस्मत को जगा सकती हैं।
आप अपने करियर या बिजनेस के प्रति सजग हैं और तरक्की करने के लिए जी-तोड़ मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपको उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है। कई बार आपके आसपास की निगेटिव एनर्जी आपकी तरक्की में कई तरह की बाधाएं पैदा करती है। फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में अपने आसपास के वातावरण को पॉजिटिव एनर्जी से चार्ज करने और सफलता की दर को बढ़ाने के कई आसान उपाय दिए गए हैं, जिसकी मदद से आपकी किस्मत चमक सकती है।
फेंगशुई में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अपने आस-पास रखकर आप सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आइए ऐसी ही उन चीजों के बारे में जानते हैं, जो आपकी सोई किस्मत को जगा सकती हैं।
1. अगर आप अपने गुड लक को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने घर के बाहर थोड़ी दूरी पर बाईं ओर एक स्वस्थ पौधा लगाएं। जिस गमले में पौधा लगा उसके नीचे तीन चमकदार सिक्के रख दें। आपकी आर्थिक तरक्की को और बढ़ाने के लिए इससे बेहतर कोई दूसरा उपाय नहीं है। कोशिश करें कि पौधा नीले रंग के गमले में लगाएं।
2. अपने घर या वर्क प्लेस पर ऐसी चेयर का यूज करें, जिसका बैक साइड सामान्य चेयर से ऊंचा हो। घर में जो भी पेंटिंग्स या तस्वीर लगाएं, वो आपके आई लेवल से ऊंचा होना चाहिए। यह आपके गुड लक को बढ़ाता है।
3. फेंगशुई में हरा रंग किस्मत से जुड़ा हुआ माना जाता है क्योंकि यह विकास, तरक्की, ग्रोथ का प्रतीक है। अगर आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो हल्के पीले हरे रंग का यूज करें, सही दिशा में काम को आगे बढ़ाने के लिए हरे पत्तियों जैसे रंग का इस्तेमाल करें और किसी प्रोजेक्ट को पूर्ण करना है तो आप गाढ़ा हरा रंगा का यूज करें।
4. लकड़ी से बनी चीजें भी गुड लक लाते हैं। आप अपने घर में धातु और सिंथेटिक की जगह लकड़ी से बने समान का इस्तेमाल करें।
5. अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक झरना (fountain) लगाना चाहिए। यह आपके करियर में गुड लक को बढ़ाता है। इस बात का ध्यान रखें कि झरने में जैसा पानी होगा, वैसा ही आपका लक भी काम करेगा यानी कि पानी हमेशा साफ हो, झरना कभी सूखना नहीं चाहिए।
6. फेंगशुई के अनुसार, मछलियां धन और समृद्धि लेकर आती हैं। मछलियां अपने साथ सारे अपशकुन लेकर चली जाती हैं। गोल्डफिश को सबसे अधिक पवित्र और संपन्नता देने वाला माना जाता है। यह मछली आपके जीवन में सोने की चमक बिखेर देगी।
7. फेंगशुई में एरोवाना मछली को शुभ मानते हैं। यह मछली अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, सुख, धन और शक्ति का प्रतीक है। अगर आप जिंदा एरोवाना मछली नहीं रख पाते हैं तो आप मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति रख सकते हैं।
8. फेंगशुई के अनुसार, हाथी तथा कछुए को पुण्यकारी और लाभ देने वाला माना जाता है। आप अपने वर्क प्लेस या घर पर इन दोनों को रख सकते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप