चट मंगनी पट ब्याह चाहते हैं तो करें यह उपाय
बृहस्पति भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। लेकिन यह याद रखें कि बृहस्पति देव की पूजा गुरुवार को ही करें।
बृहस्पति भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। लेकिन यह याद रखें कि बृहस्पति देव की पूजा गुरुवार को ही करें। दूसरे घरों में शादी की शहनाई सुन आपका भी मन करता होगा कि आपके घर में मौजूद कुंवारे लड़के-लड़कियों की शादी हो जाए। अगर उनकी शादी में किसी वजह से परेशानी आ रही है तो ज्योतिषविद अनीस व्यास बता रहे हैं कुछ उपाय।
शादी में देर होने का कारण:
कई बार लड़का-लड़की योग्य होने के बावजूद शादी होने में देर होती है इसके पीछे बहुत से कारण होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुण्डली में दोष होने से शादी में अड़चन आती है। कई बार मंगल दोष या शनि की दशा खराब होना भी देर से विवाह का कारण बनता है।
विवाह जल्दी होने के उपाय:
अगर आप अपने जवान लड़के-लड़कियों की शादी के लिए मैरेज ब्यूरो और पंडित के चक्कर न लगाएं बल्कि इन आसान से उपायों को अपना कर घर में शहनाई बजवाएं।
मान्यता है कि अगर जल्दी शादी चाहते हैं तो बृहस्पतिवार को गाय की पूजा करें और भोग लगाएं। भोग में दो आटे के पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर थोडा गुड़ और चने की गीली दाल खिलाएं। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा में पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, पीला फल, पीले फूल, चने की दाल और केला चढ़ाएं। इसके अलावा आप बृहस्पतिवार को व्रत रखकर पीला खाना खाएं और पीले वस्त्र भी धारण करें।
अगर किसी लड़के या लड़की की कुंडली में सूर्य ग्रह के कारण शादी में परेशानी हो रही है तो ब्रह्ममुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाएं और मंत्र: ऊँ सूर्याय: नम: का जाप करें। अगर लड़के-लड़की की कुंडली मांगलिक है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही आप हनुमान जी को गेहूं के आटे और गुड़ से बने लड्डू का भोग जरूर लगाएं। यही नहीं हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं और बालकांड का पाठ करें।
डिस्क्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '