Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022: सिंह सहित इन राशियों को मिल सकता है नया मौका, वहीं ये 3 राशियां रहें संभलकर

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022 बुधवार के दिन कुछ राशियों को धन लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को चुनौतियों का सामना करना पढ़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम होंगे। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा बुधवार का दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 07:14 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 29 June 2022: सिंह सहित इन राशियों को मिल सकता है नया मौका, वहीं ये 3 राशियां रहें संभलकर
Aaj Ka Rashifal 29 June 2022: जानिए बुधवार का राशिफल

 नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 29 June 2022: आज 29 जून बुधवार का दिन के साथ आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि सुबह 8 बदर 22 मिनट तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग रही है। इसके साथ ही आज अमावस्या का शुभ दिन है। इसलिए स्नान दान का शुभ महत्व है। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय, कैसा भी निर्माण कार्य, आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरेलू कार्य तथा किसी भी प्रकार के शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव से भ्रमित रहने के कारण समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। व्यापारिक मामलों को रोकना पड़ सकता है। यह एक चिंता का विषय बन सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट के संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में तरक्की व सम्मान मिलेंगे। रुकें हुए काम पूरे हो जाने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को चुनौतियों का सामना करना पढ़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम होंगे। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। कुछ समय से अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध प्राप्त होंगे। धन लाभ की स्थिति बन रही है। छात्रों के लिए ये बेहद ज़रूरी समय साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक तनाव से भरा साबित हो सकता है। अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना बनाई जा सकती है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। मन चिंतित रहेगा। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी हर कार्य समय पर करेंगे। धन लाभ भी हो सकता है। छात्रों के लिए दिन मेहनत से भरा रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। नया मौका मिल सकता है। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके न्यू आइडिया से सराहना मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार में। कोई आयोजन रख सकते हैं, जिससे रिश्तेदारों का आना जाना होगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रह सकता है। कार्यालय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। व्यापारियों का अच्छा मौका मिल सकता है, जिससे अच्छा फल मिल सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कोई न कोई इच्छा आपकी जरूर पूर्ण होगी। कुछ समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। परिवार में पॉज़िटिव माहौल रहेगा। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। व्यापारिक जीवन के लिए सकारात्मक रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन कठिन साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज सब आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छुक परिणाम मिलेगा। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। किसी नए व्यापारिक योजना पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा, घर में सुख शांति बनी रहेंगी। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं, जिसमें आप सफलता प्राप्त करेंगे। किसी नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों को कोई सुनहरा मौका मिल सकता है जिससे मान सम्मान की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। शरीर में चुस्ती फुर्ती रहेंगी। छात्र वर्ग के शिक्षकों की सहायता से सफलता प्राप्ति हो सकती है। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। उधार दिए गए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.