Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal 26 May 2022: सिंह राशि के जातकों को हो सकती है तरक्की, वहीं इन्हें करना पड़ेगा कई मुश्किलों का सामना

Aaj ka rashifal 26 may 2022 छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बहन भाइयों से छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आपसी मतभेद दूर होंगे। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 08:12 AM (IST)
Aaj ka rashifal 26 May 2022: सिंह राशि के जातकों को हो सकती है तरक्की, वहीं इन्हें करना पड़ेगा कई मुश्किलों का सामना
Aaj ka rashifal 26 may 2022: जानिए गुरुवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 26th May 2022: आज 26 मई गुरुवार का दिन के साथ ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 10:55 तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग रही है। आज का दिन व्रत पूजन, निर्माण कार्य किसी भी प्रकार की तीर्थ यात्रा उत्सव तथा प्रणव का अवलोकन करने के लिए अति शुभ है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेंगी। व्यापारियों को कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका है। जो लोग विदेशी कार्य व्यापार यात्रा से जुड़े हैं, उनके लिए समय बेहतर है। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। छात्रों को आज के दिन सुनहरा मौका मिल सकता है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है, दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है सिंगल लोगों की किसी से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ के नए मौके मिलेंगे। फ़िज़ूल के खर्चे भी कम होंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बहन, भाइयों से छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेंगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आपसी मतभेद दूर होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिले गी। आठ स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। छात्रों को आज से कड़ी मेहनत करने पर ही फल मिलेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है सिंगल लोगों को नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ और फलदायी होगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रह सकती है। कार्य सफल होने पर मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं और तरक्की की भी संभावना है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करें। छात्रों को परिश्रम अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों के साथ किसी कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुनहरे मौके मिल सकते क्या हैं।कार्यभार की अधिकता रहेगी लेकिन परिश्रम से सफलता भी मिलेंगे। व्यापारिक गतिविधियां चिंता का विषय बन सकती है। क्रोध में अधिकता रहेंगी वाद विवाद से बचने की कोशिश करें। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में छुटपुट मतभेद रह सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार की योजना बना कर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी फलदायक रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। बड़े भाई, बहन और मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज दिन शुभ है। विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन फलदायी रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आय अच्छी होगी लेकिन धन व्यय की भी अधिकता रहेंगी। वाणी द्वारा आप सब के मन को जीत पाएंगे। व्यापारी कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार करें। आज आप अपने स्वास्थ्य को विशेष ध्यान दे। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। परिवार में सोच समझकर बात करे किसी का भावनात्मक रूप से दिल ना दुखाएं। ट्रंप के जीवन आज ठीक ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज दिन अच्छा नहीं है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कई चीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए चीजें आपके अनुकूल रहेंगी और कार्य में सफलता मिलने से धनलाभ भी होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सवस्थ रहेगे और मन भी प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आज आपका ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। माता पिता को भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक व दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा और सफलता भी मिलेंगे। बिज़नेस में नुकसान होने की संभावना है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। उच्च अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा अच्छा फल देंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, बेहतर परिणाम मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है। कई बड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने में विशेष सफलता प्राप्त होगी। कारोबार अच्छा चलेगा धन प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर कोई नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय शुभ है। शारीरिक व मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.