Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 22 June 2022: धनु राशि के जातकों के रुके हुए काम होंगे पूरे, वहीं ये लोग बेवजह न करें किसी से बहस

Aaj ka Rashifal 22 June 2022 बुधवार के दिन कुछ राशियों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटका हुआ कार्य भी पूरा होगा। वृषभ राशि के लोग कामकाज के कारण किसी यात्रा में जा सकते हैं। जानिए बुधवार का राशिफल।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 07:34 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 22 June 2022: धनु राशि के जातकों के रुके हुए काम होंगे पूरे, वहीं ये लोग बेवजह न करें किसी से बहस
Aaj ka Rashifal 22 June 2022: जानिए बुधवार का राशिफल

नई दिल्ली,  Aaj ka Rashifal 22 June 2022: आज 22 जून बुधवार का दिन के साथ आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रात 9 बजकर 07 मिनट तक रहेगी उसके बाद दशमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के व्रत पूजन, आध्यात्मिक साधनाओं, तीर्थ यात्रा, उत्सव के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा बुधवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। किंतु फिजूल के खर्चों से बचें।आय के नए स्रोत बनेंगे। उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं।कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुख सुविधा के समान पैसा खर्च होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। बड़े भाई बहनों से उपहार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रियजन के साथ दिन बिताएंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ रहा है।दिनभर दौड़ धूप बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं जो थकान भरी रहेगी। पूर्व में अटके कार्य बनेंगे आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी बरतें बेवजह बहस में पड़ सकते हैं। सेहत में चल रही परेशानियां दूर होंगी। छात्रों का मन पढ़ने लिखने में लगेगा भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करेंगे। भाई बहनों के साथ छुटपुट वाद विवाद हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में नीरसता रहेगी धैर्य बनाए रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। जिसे चीज़ में मन लगाएंगे उस चीज़ में सफलता हासिल होगी। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे।कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को आज के दिन बेहद सकारात्मक प्रस्ताव मिल सकता है। उसके बारे में जरूर सोचें। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।दिन की शुरुआत से ही आर्थिक परेशानियों के चलते मानसिक तनाव रह सकता है।किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आय से जुडी समस्याएँ समाप्त होगी आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी समय पर काम पूर्ण करना चुनौतीपूर्ण रहेगा शत्रु पक्ष हावी हो सकता है जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। यात्रा में सतर्कता रखें, गाड़ी ठीक ढंग से चलाएं। छात्रों का मन आज पढ़ाई से भटक सकता है। मित्रों के साथ फिजूल मनमुटाव से बचें। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रिश्तों में प्रगाढ़ता आएंगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन खूब मौज मस्ती और आनंद से भरा होगा। काले सत्र में कड़ी मेहनत करने पर सफलता जरूर हासिल होगी। प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने रिश्तों में चल रहे मतभेद दूर होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। सेल्स व मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में

चल रहे गतिरोध दूर होंगे आपसी प्रेम बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।दिन आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे । कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों की परीक्षा का फल सकारात्मक रहने की संभावना है। प्रियजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।जीवन साथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे आप ने इस संबंध में मधुरता आएगी संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथी से उपहार प्राप्त हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बेहतरीन गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक, लाभ के कई मौके हाथ लगेंगे। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति होगी कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।नौकरी व्यापार में यदि कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।घर परिवार में सुख शांति रहेगी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ फलदायी साबित होगा। आज के दिन आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।हालांकि आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सकारात्मक रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता रह सकती है पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं।छात्रों के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन ठीक ठाक रहने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।किंतु घरेलू मोर्चों पर छिटपुट परेशानियां रह सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी सभी काम सुचारु रूप से चलेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा खासा मुनाफ़ा प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज  के सिलसिले में यात्रा करेंगे। जो फायदेमंद साबित होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ बेकसूर वाद विवाद से बच्चे क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद रह सकता है संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतर से सामान्य रह सकता है। कारोबार में खूब मेहनत करेंगे, जिसका फल आपको आगे जाकर ही प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद, प्रमोशन भी प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग अहम आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन से तनाव कम होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी दूरी कम होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने आपको खुश महसूस करेंगे। आज के दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी काम समय पर पूरे होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी । आर्थिक स्थिति बेहतर होगी धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।मार्केटिंग, सेल्स से जुड़ें लोगों को बेहतर लाभ कमाने में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी। भाई बहनों के साथ समय खूब मौज मस्ती में बेटे का। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रियजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव कम होगा रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कामों को गति प्राप्त होगी। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में है उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। दूर स्थान की यात्रा करने के योग बन रहे है। रचनात्मक क्षेत्र, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। भाई बहन रुख की योजनाओं के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार में छिटपुट तनाव उभर सकते हैं बेवजह बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। दम्पत्ति के जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रेम को शादी में बदलने का विचार कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.