Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 20 Jan 2022: मीन राशिवाले आज संतान पक्ष के कारण चितिंत रह सकते हैं लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

Aaj Ka Rashifal 20 January 2022 पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:16 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 20 Jan 2022: मीन राशिवाले आज संतान पक्ष के कारण चितिंत रह सकते हैं लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा
Horoscope Today: मीन राशिवाले आज संतान पक्ष के कारण चितिंत रह सकते हैं लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

Aaj Ka Rashifal 20 January 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 20 जनवरी, 2022 गुरुवार माघ मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज की भद्रा: रात्रि के 08:30 बजे से 21 जनवरी को प्रात: 08:53 बजे तक।

राशिफल -

मेष: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। राजनैतिक सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से कष्ट मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी पर संयम रखें।

कर्क: सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आर्थिक स्थिति मंे सुधार होगा। संतान या शिक्षा के कारण मानसिक पीड़ा मिल सकती है। रचनात्मक कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: भावुकता मंे नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

कन्या: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। मन खिन्न रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। ईश्वर की आराधना करें।

धनु: केमदु्रम योग के कारण कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन व्यक्तिगत रिश्तों मंे तनाव आएगा। पिता या संतान के कारण कलेश मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। धैर्य से काम लें।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के प्रति अधिक श्रम करना होगा। राजनैतिक कार्य में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.