Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 18 June 2022: वृषभ राशि के जातकों की हर इच्छा होगी पूरी, वहीं ये लोग पैसे के लेनदेन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal 18 June 2022 शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास होने वाला है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। लेकिन पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए शनिवार का राशिफल।

By Shivani SinghEdited By: Published: Sat, 18 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2022 06:48 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 18 June 2022: वृषभ राशि के जातकों की हर इच्छा होगी पूरी, वहीं ये लोग पैसे के लेनदेन में बरतें सावधानी
Aaj Ka Rashifal 18 June 2022: जानिए शनिवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 18 June 2022: आज 18 जून शनिवार का दिन के साथ आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगी उसके बाद षष्ठी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के व्रत पूजन, आध्यात्मिक साधनाओं, तीर्थ यात्रा, उत्सव के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

loksabha election banner

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। स्टार्ट शेत्रो में आर्थिक लाभ के नए मौके मिलेंगे। और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेंगे। कार्यालय में उच्चाधिकारी किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात करा सकते हैं, जिससे आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।व्यापारिक क्षेत्र में चल रही दिक्कतें दूर होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का समय अनुकूल है पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। रियल एस्टेट व प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ें लोगों को लाभ प्राप्त होगा। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने का योग बन रहा है और जीवन में सफलता प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी में पूंजी निवेश करने के लिए अच्छा समय है। धन लाभ के नए स्त्रोत हाथ लगेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भूमि, भवन खरीदने का योग बन रहा है। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। परिवारजनों के साथ किसी

धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें । अपने आप को किसी भी गलत और गैर जरूरी काम से दूर रखें, फ़िज़ूल की मुश्किलों में फंस सकते हैं। पूँजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के हिसाब से आज दिन अच्छा है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन

अनुकूल रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है।आर्थिक परेशानियों से सामना हो सकता है कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है क्रोध पर नियंत्रण रखें।खर्चों की अधिकता से मासिक बजट बिगड़ सकता है। इस मुश्किल समय में मित्रों के सहयोग से नए आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। छात्रों को अपने सीनियर से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया से जुड़े लोगो का समय अच्छा रहेगा।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका मन किसी धार्मिक कार्यों में लगेगा। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज आपके लिए दिन बेहतरीन साबित होगा।आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं का अंत होगा जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है सभी का सहयोग प्राप्त होगा। लेखनी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन शुभ रहे, आपकी लेखनी से प्रभावित होकर आपको सम्मानित किया जा सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ देखने को मिल सकता है। छात्रों को किसी बड़े मनपसंद संस्थान में दाखिला मिल सकता है। घर में बड़े भाई बहनों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में हर्ष उल्लास रहेगा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए फलदायी साबित होगा। काफी समय से चल रही निराशा दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नती होने की संभावना है। कार्यालय में अपने बाद चातुर्य से सबका मन मोह लेंगे मान सम्मान में वृद्धि होगी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धनलाभ की स्थिति बन रही है व्यापार का विस्तार होगा कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन का अधिकतम समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। परिवार में हर्षोल्लास बना रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास आएगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्ती फुर्ती रहेंगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी आय के नए स्रोत बनेंगे। आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखें और बेफजूल वाद विवाद से दूर रहे। स्वयं को बेहतर बनाने व व्यक्तित्व निखारने के लिए प्रयास करेंगे।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा हो सकता है।आज आप काफी उत्साहित रहेंगे, कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे हर काम में सफलता मिलेंगी। तरक्की के नए मौके हाथ लगेंगे। आर्थिक प्रयास सफल होंगे धनलाभ की योग बन रहे हैं।आयात निर्यात से जुड़ें व्यापार में मुनाफा कमा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। नव दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होंगा। कार्यालय पर चल रही चुनौती समाप्त होगा कार्य सामान्य गति से चलेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे धन लाभ के योग बन रहे हैं।पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। आज आप अपनों के प्रति संवेदनशील रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट से मुनाफा कमा सकते हैं।आज आपको पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है संयम से काम ले। जीवनसाथी का पूर्ण

सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।आर्थिकसमस्याएं समाप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोमा हालांकि वह समस्याएं छोटी मोटी ही होंगी। कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। जो भी काम करें मेहनत से करें, सफलता तभी हासिल होगी। नौकरी व्यापार में कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है। सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। शरीर में चुस्ती फुर्ती रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षकों की सहायता से सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।प्रोफेशनल दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। किंतु घरेलू जीवन में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों की सहायता से मान सम्मान में वृद्धि होगी कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। इससे मन प्रसन्न होगा और यादें ताजा भी होंगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद उभर सकते हैं धैर्य से काम लें संतान पक्ष से मन चिंतित रह सकता है। जीवन साथी सहयोग करेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य साबित होगा।कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम में मन कम लगेगा, आलस्य का अनुभव करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष कोई चुनौती सामने रख सकता है सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग को विदेश से जुड़ें कामों में सफलता मिलेंगे । कोई अनचाही समस्या सामने आ सकती है, लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। शाम का समय अच्छा रहेगा मित्र मंडली के साथ मौज मस्ती करेंगे। भाई बहनों से भरपूर मदद मिलेंगे। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है धैर्य से काम लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.