Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 17 Jan 2022: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी लेकिन आपसी संबंधों को लेकर रहें सावधान

Aaj Ka Rashifal 17 January 2022 पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:19 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 17 Jan 2022: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी लेकिन आपसी संबंधों को लेकर रहें सावधान
Horoscope Today: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी लेकिन आपसी संबंधों को लेकर रहें सावधान

Aaj Ka Rashifal 17 January 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 17 जनवरी, 2022 सोमवार पौष मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहारः स्नानदान की पूर्णिमा।

आज की भद्रा: शाम 04:22 बजे समाप्त।

राशिफल -

मेष: गृह कार्य मंे व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

वृष: वाहन चलाते समय सावधानी रखंे। मंगल और शुक्र की युति दांपत्य जीवन में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

कर्क: रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है, जबकि दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संयम बरतें। रचनात्मक कार्यो में मन लगाएं।

सिंह: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: पारिवारिक समस्या के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रयासों में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु: भावुकता में नियंत्रण रखें। रिश्तों मंे तनाव आ सकता है, जबकि आर्थिक मामलों मंे सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक श्रम करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों मंे मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.