Move to Jagran APP

04 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, मंगल का परिवर्तन लाभकारी होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 06:45 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 06:46 AM (IST)
04 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, मंगल का परिवर्तन लाभकारी होगा
04 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, मंगल का परिवर्तन लाभकारी होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मोहिनी एकादशी।

विशेष: द्वादशी तिथि क्षय, मंगल कुंभ राशि में।

आज की भद्रा: प्रात: 06 बजकर 13 मिनट तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रोग या विरोधी परास्त होगा। समझौते की नीति आपके लिए हितकर होगी।

वृष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। मंगल का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए उत्तम होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

कर्क: आपकी राशि से मंगल आठवें होगा। संतान या शिक्षा के कारण परेशान रहेंगे। किसी भी प्रकार का झगड़ा या विवाद आपके लिए नुकसानदायी होगा, समझौता ही विकल्प है।

सिंह: मंगल का परिवर्तन चली आ रही समस्याओं पर अंकुश लगाएगा। निजी सुख में वृद्धि कराएगा। व्यावसायिक सफलता देगा।

कन्या: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। राजनीतिक सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ समस्या का निदान करने में सक्षम होगा।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन: सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.