Move to Jagran APP

31 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के किसी कार्य के संपन्न होने से उनके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 31 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 11:28 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 10:26 AM (IST)
31 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के किसी कार्य के संपन्न होने से उनके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी
31 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के किसी कार्य के संपन्न होने से उनके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्राद्ध की अमावस्या।

राशिफल

मेष: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। 

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। 

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। 

कर्क: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। 

तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

धनु: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे व्यवसाय या प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास भी फलीभूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.