Move to Jagran APP

31 जुलाई 2020 का राशिफल: बुध के राशि परिवर्तन से इन लोगों को मिलेगी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today आज वरलक्ष्मी व्रत पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 31 जुलाई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 01:35 PM (IST)
31 जुलाई 2020 का राशिफल: बुध के राशि परिवर्तन से इन लोगों को मिलेगी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
31 जुलाई 2020 का राशिफल: बुध के राशि परिवर्तन से इन लोगों को मिलेगी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: शुक्र मिथुन राशि में।

राशिफल

मेष: धार्मिक कार्य मे रुचि लेंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: चंद्रमा आठवें होने के कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शारीरिक या मानसिक तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन से भी बचें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि का परिवर्तन आर्थिक मामलों में प्रगति देगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क: आपकी राशि पर बुध का आना रुके हुए कार्यों को संपन्न कराएगा। विरोधी परास्त होगा, लेकिन उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह: आपकी राशि में बारहवें होगा बुध। छूत के रोगों से बचें। स्पर्श भी कष्टदायी हो सकता है। दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा। बुधादित्य योग आर्थिक व व्यावसायिक मामलों में सफलता देगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम है। सूर्य व बुध की युति दांपत्य जीवन के लिए लाभप्रद होगी। विरोधी परास्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: बुध का परिवर्तन सुखद समाचार देगा। यदि आप नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन चाहते हैं तो पिता का सहयोग रहेगा और उनके कारण ही सफलता मिलेगी।

धनु: बुध आपकी राशि से दशम होने से शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुखद समाचार मिल सकता है।

मकर: दांपत्य जीवन के लिए बुध का परिवर्तन सुखद होगा। जीवनसाथी के संबंध मे सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: सूर्य व बुध की युति छठे होने से रोग और विरोधी दोनों ही पराजित होंगे। आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्तर पर सफलता मिलेगी।

मीन: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम नहीं है। सावधानी रखनी होगी। यद्यपि आर्थिक मामलों में लाभप्रद होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.