Move to Jagran APP

31 अगस्त 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को व्यर्थ का तनाव रहेगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 31 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 10:38 AM (IST)
31 अगस्त 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को व्यर्थ का तनाव रहेगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी
31 अगस्त 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को व्यर्थ का तनाव रहेगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

विशेष: शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन भी संभव है। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।

तुला: व्यर्थ का तनाव रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनु: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मीन: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.