Move to Jagran APP

30 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल-अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 जून 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 07:48 AM (IST)
30 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल-अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
30 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल-अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: बहुधा यात्रा, गिरजा पूजा।

विशेष: वक्री गुरु, धनु राशि में और धनु के नवांश में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। गुरु का परिवर्तन भाग्य में वृद्धि करेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। गुरु और केतु की युति आपकी राशि से आठवें होगी, जिस कारण कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। ईश्वर की आराधना करें, सफलता मिलेगी।

मिथुन: आपकी राशि से सातवें गुरु और केतु होंगे। दोनों ही वक्री होंगे। दांपत्य जीवन में समस्या देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: आपकी राशि से छठे गुरु और केतु रोग तथा शत्रु-विरोधी से तनाव मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा।

सिंह: आपकी राशि से पांचवे गुरु और केतु शिक्षा प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम कराएगा। व्यय भी अधिक होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायी हो सकती है।

कन्या: आपकी राशि से चौथे गुरु तथा केतु कुछ पारिवारिक समस्या देगा। माता-पिता या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ईश्वर की आराधना करें।

तुला: आपकी राशि से तीसरे गुरु की युति 18 सितंबर तक भाई-बहन से रिश्तों में खटास उत्पन्न कर सकती है। धैर्य से कार्य लेना हितकर होगा। कटु वचन न बोलें।

वृश्चिक: गुरु और केतु की युति कुटुंब से समस्या देगा। चल और अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

धनु: आपकी राशि पर गुरु और केतु की युति मानसिक तनाव दे सकती है। मधुमेह या रक्तचाप के रोगियों को विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है। मन को शांत रखें।

मकर: बारहवें गुरु और केतु की युति है। दोनों ही वक्री होंगे। 18 सितंबर तक आकस्मिक समस्याएं दे सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और ईश्वर की आराधना करें।

कुंभ: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। गुरु और केतु की युति कुछ आर्थिक तनाव देगा। व्यर्थ में धन हानि हो सकती है, लेकिन संतान का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक मामलों में गुरु और केतु, जहां लाभदायी होंगे, वहीं शासन सत्ता और घर के मुखिया से समस्याएं भी मिल सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना उत्तम रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.