Move to Jagran APP

30 जुलाई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा

Horoscope Today आज सावन पुत्रदा एकादशी पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 जुलाई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 02:33 PM (IST)
30 जुलाई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा
30 जुलाई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 12:31 बजे से रात्रि के 01:50 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुत्रदा एकादशी।

आज का दिशाशूल: दक्षिण

राशिफल

मेष: शुक्र का परिवर्तन रिश्तों को मजबूत करेगा। भाई-बहनों का भरपूर रूप से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। 

वृष: आपकी राशि का स्वामी शुक्र दूसरे होगा, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन: आपकी राशि पर राहु, बुध और शुक्र की युति आपको प्रभावी बनाएगी। चले आ रहें व्यवधान नियंत्रित होंगे। व्यावसायिक योजना को कार्य रूप में पर्णित करें।

कर्क: शुक्र, बुध और राहु आपकी राशि से बारहवें होंगे, जिस कारण विश्वासघात या धन हानि की आशंका है। रुपए-पैसे के मामले में सावधानी बरतें। सचेत रहें।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।

तुला: शुक्र के परिवर्तन से रिश्तों में मजबूती होगी। गलतफहमी दूर होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: आपकी राशि पर गुरु, केतु और चंद्रमा की युति है। जो आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा देगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: भावुकता में नियंत्रण रखें। बारहवें चंद्रमा मन को अशांत करेगा। ऐसा आचरण न करें, जिससे स्वयं को पीड़ा हो और दूसरे को पीड़ा मिले। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी या घर की मुखिया से सहयोग मिल सकता है।

मीन: चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.