Move to Jagran APP

30 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन और सम्मान की वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 30 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 04:28 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 08:40 AM (IST)
30 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन और सम्मान की वृद्धि होगी
30 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन और सम्मान की वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान दान की अमावस्या।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: महिला अधिकारी या घर की किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा।

मकर: सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन हानि और व्यर्थ की उलझनें संभव हैं।

कुंभ: रोग और शत्रु तनाव का कारण हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन: धन और सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.