Move to Jagran APP

30 अप्रैल 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन आर्थिक सफलता देगा, सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 09:21 AM (IST)
30 अप्रैल 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन आर्थिक सफलता देगा, सम्मान में वृद्धि होगी
30 अप्रैल 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन आर्थिक सफलता देगा, सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

विशेष: सती अनसुइया जयंती।

राशिफल

मेष: बुध का परिवर्तन आर्थिक मामलों में सफलता देगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: राहु और बुध की युति स्वास्थ्य के लिए उत्तम है, लेकिन मन अशांत रहेगा। संभव हो तो मछलियों को जीवनदान दें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। स्पर्श रोग कष्टदायी होगा। दांपत्य जीवन में व्यवधान आ सकता है। संयम बरतें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: जल दान करें। आर्थिक मामलों में सफलता देगा। तनाव कम होगा। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: बुध का परिवर्तन सुखद होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य में आशातीत सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। लापरवाही घोर कष्ट दे सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संयम से काम लें।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

धनु: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए कष्टदायी है। दांपत्य जीवन एवं अन्य व्यावसायिक कार्यों में भी व्यवधान उत्पन्न करेगा। संयम बरतें और ईश्वर की आराधना करें।

मकर: बुध का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति में सहायक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कुंभ: बुध का परिवर्तन पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: बुध का परिवर्तन दूसरे से सहयोग लेने में सफलता देगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सफल होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.