Move to Jagran APP

30 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 30 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 02:23 PM (IST)
30 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा
30 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास,  कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

विशेष : शनि वक्री में।

आज का पर्व एवं त्यौहार: वरूथिनी एकादशी।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष द्वादशी 26 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी, पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 10 घंटे 52 मिनट तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद नक्षत्र तत्पश्चात वैधृत योग, मीन में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): पारिवारिक उत्सव या राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि (Taurus): उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।    

मिथुन राशि (Gemini): धन, सम्मान, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।  

कर्क राशि (Cancer): विरोधी सक्रिय होगा। मानसिक तनाव मिल सकता है लेकिन पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 

सिंह राशि (Leo): यात्रा या देशाटन की स्थिति बन सकती है। उच्च अधिकारी का सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनैतिक सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि (Libra): उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  

धनु राशि (Sagittarius): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

मकर राशि (Capricorn): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।  व्यावासयिक योजना फलीभूत होगी। 

कुंभ राशि (Aquarius): किसी कार्य के संपन्न होने से वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार ये सम्मान में वृद्धि होगी। 

मीन राशि (Pisces): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.